5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी इस साल धमाकेदार वापसी देखने को मिल सकती है 

Image result for john cena wwe

रेसलमेनिया सीजन चल रहा है। रॉयल रंबल पे-पर-व्यू में फैंस के पसंदीदा रेसलर ऐज ने 9 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से रिंग में अपनी वापसी की। वह इस समय स्टोरीलाइन में चोटिल हैं लेकिन रेसलमेनिया में उनका मैच रैंडी ऑर्टन के साथ होना लगभग तय है।

इस तरह के रिटर्न्स को देखकर फैंस काफी खुश हो जाते हैं और इससे वह लंबे समय तक WWE प्रोडक्ट में बंधे रहते हैं। ऐज की चौंकाने वाली वापसी को ध्यान में रखते हुए ये कहा जा सकता है कि वह इस साल वापसी करने वाले अकेले रेसलर नहीं होंगे। कई और रेसलर्स जल्द ही रिंग में अपनी वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन हुआ बुरी तरह ज़ख्मी, WWE को हुआ जबरदस्त फायदा और दिग्गज को मिली चुनौती

भले ही हमें नहीं पता है कि विंस मैकमैहन अब किस रेसलर की वापसी कराने वाले हैं, हम इस बात के कयास तो लगा ही सकते हैं। आइये जानते हैं उन 5 WWE रेसलर्स के बारे में जो इस साल अपनी वापसी कर सकते हैं।

#5 ट्रिपल एच

Image result for triple h

ट्रिपल एच ने आखिरी बार सुपर शोडाउन 2019 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच लड़ा था। उन्हें इस मुकाबले में हार नसीब हुई। इसके बाद से लेकर अभी तक द गेम ने अभी तक सिर्फ 2 मैच लड़े हैं और दोनों ही लाइव इवेंट के दौरान हुए थे।

फ़िलहाल ट्रिपल एच NXT को संभालने की वजह से काफी बिजी हैं। कुछ समय पहले ही शो को USA नेटवर्क की ओर से ब्रॉडकास्ट करने की डील मिली और इस वजह से पूर्व WWE चैंपियन पहले से कई गुना ज्यादा बिजी हो गए हैं। 8 महीनों पहले उन्होंने आखिरी बार रेसलिंग की थी। अब फैंस फिर से उन्हें लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

इस साल के रेसलमेनिया को होने में कम समय बचा है। द गेम इस शो के लिए वापसी करते हुए नज़र आ सकते हैं। हालांकि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह NXT क्रू का हिस्सा होते हुए किसी दूसरे पे-पर-व्यू का हिस्सा बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 रोंडा राउजी

Image result for ronda rousey

रोंडा राउजी ने रेसलमेनिया 35 में अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ गंवा दिया था। इसके बाद से ही वह रिंग में नज़र नहीं आई हैं। इस पे-पर-व्यू के दौरान रोंडा चोटिल भी हो गई थीं।

काफी समय से ये उनकी वापसी की अफवाहें सुनने को मिल रही है। ट्रिपल एच के अनुसार पूर्व UFC चैंपियन अपनी वापसी के लिए काफी उत्सुक हैं। वह जल्द से जल्द रिंग में लौटना चाहती हैं।

हालांकि ऐसा अगले कुछ महीनों तक नहीं होगा। रेसलमेनिया में कम समय बचा है। बैकी लिंच भी शायना बैजलर के साथ दुश्मनी में हैं। इस वजह से लगता नहीं है कि राउजी वापसी करेंगी।

मगर जब मेनिया ख़त्म हो जायेगा, तब पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन रिंग में लौट सकती हैं। उनकी और लिंच की दुश्मनी ख़त्म नहीं हुई है, इस वजह से WWE ये स्टोरीलाइन जारी रख सकती है।

#3 जॉन सीना

Image result for john cena

जॉन सीना इस हफ्ते होने वाली स्मैकडाउन में नज़र आने वाले हैं। कोई नहीं जानता है कि पूर्व WWE चैंपियन शो में क्या करने वाले हैं। हालांकि ये कहा जा सकता है कि वह जो कुछ भी करेंगे वो उनके रेसलमेनिया मैच से जुड़ा हुआ होगा।

सीना शो में नज़र आने वाले हैं और कई बार उन्होंने इस बार की पुष्टि इंटरव्यूज के दौरान की है। मगर अफवाहों के अनुसार उनका मैच इस शो में इलायस के खिलाफ होगा। दोनों रेसलर्स के बीच कई बार मुकाबला पहले भी हो चुका है, इस वजह से फैंस इसके लिए ज्यादा उत्सुक नज़र नहीं आएंगे। रेसलमेनिया 34 में भी जॉन सीना बनाम इलायस हुआ था। ये मैच ऑफिसियल तो नहीं था मगर फिर भी फैंस ने इसे देखा।

अगर इस बार रेसलमेनिया में सीना किसी नए रेसलर के खिलाफ लड़ेंगे तो काफी अच्छा होगा।

#2 द रॉक

Image result for the rock

द रॉक ने 4 सालों से रिंग में मैच नहीं लड़ा है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला रेसलमेनिया 32 में एरिक रोवन के खिलाफ लड़ा था।

WWE के फैंस कई सालों से रोमन रेंस और द रॉक के बीच मुकाबला देखना चाहते हैं मगर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। पूर्व WWE चैंपियन कुछ समय ही रिटायर हुए हैं। वह अपने एक्टिंग करियर पर ही पूरा ध्यान देना चाहते हैं।

मगर किसी तरह अगर विंस मैकमैहन उन्हें रिंग में वापस लाने में कामयाब होते हैं तो इससे फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। आखिरकार द रॉक अभी भी फैंस के चहिता रेसलर माने जाते हैं। द बिग डॉग ने भी अपने कजिन के साथ रेसलमेनिया 37 में मैच होने के संकेत दिए हैं। अगर ऐसा हो जाता है तो WWE फैंस को उनका एक बड़ा ड्रीम मैच देखने को मिल पायेगा। इससे WWE को भी फायदा होगा।

#1 सीएम पंक

Image result for cm punk

सीएम पंक को WWE से उनकी शादी के दिन ही निकाला गया। इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले ली और अभी तब वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं। वह इस समय WWE बैकस्टेज में एक एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। पंक भले ही FOX के लिए काम करने की बात कहते हो मगर ये भी सच हैं कि उनके ऊपर WWE का बैनर लगा हुआ है।

वह हमेशा से WWE में वापस आने की बात को नकारते हुए आए हैं। मगर अब क्योंकि पंक WWE बैकस्टेज में नज़र आ रही रहे हैं तो वह आने वाले समय से रिंग में भी लौट सकते हैं। पूर्व UFC फाइटर को हमेशा से ही रेसलमेनिया को मेन इवेंट करना था। अगर विंस मैकमैहन उन्हें ऐसा करने दे देते हैं तो शायद पंक रिंग में वापसी करने को राज़ी हो जाएं। ऊपर से WWE के पास उन्हें देने के लिए खूब पैसा भी है।