ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस ने किया वो कारनामा, जो WWE इतिहास के कोई और रेसलर आज तक नहीं कर पाए

Enter caption

जैसे को तैसा...आज ये कहावत WWE में सैथ रॉलिंस पर एकदम सटीक बैठ रही है। 'बीस्ट स्लेयर' सैथ रॉलिंस ने एक्सट्रीम रूल्स के मेन इवेंट में जीत तो हासिल की, मगर जीत के बाद 'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर ने आकर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया। सैथ रॉलिंस की आंखों के सामने रेसलमेनिया 31 की पूरी कहानी आ गई होगी। दरअसल रेसलमेनिया 31 के मेन इवेंट के दौरान सैथ रॉलिंस ने भी मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया था।

दरअसल, ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस WWE इतिहास के ऐसे रेसलर बन गए हैं, जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ MITB कैश इन कर चैंपियनशिप बादशाहत को खत्म किया। MITB कैश इन की वजह से बहुत से रेसलर चैंपियन बने हैं, लेकिन आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था। फैंस भले ही सैथ रॉलिंस की हार से खुश ना हों, लेकिन अब उनका नाम भी एक अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के नए यूनिवर्सल चैंपियन बनने से गुस्सा हुए फैंस ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रियाएं

आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस ने साल 2014 के मनी इन द बैंक लैडर मैच में डीन एम्ब्रोज़, डॉल्फ जिगलर, जैक स्वैगर, कोफी किंग्सटन और रॉब वैन डैम को हराया था। ब्रीफकेस जीतने वाले सुपरस्टार को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मिलता। लंबे इंतजार के बाद सैथ रॉलिंस ने 2015 की रेसलमेनिया के मेन इवेंट के दौरान कॉन्ट्रैक्ट कैश इन किया और सिंगल्स मैच को ट्रिपल थ्रेट बनाया। यहां सैथ ने रोमन रेंस को पिन कर जीत हासिल की थी।

वहीं द बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने इसी साल मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीता था। सबसे खास बात ये है कि वो इस मैच के लिए पहले से एडवर्टाइज़ नहीं किए गए थे। अब ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ हिसाब बराबर कर लिया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं