WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ था रोमांचक मैच, खून से लथपथ रेंस की हुई थी करारी हार

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की दुश्मनी से फैंस जरूर ही काफी ज्यादा प्रभावित हुए होंगे। दोनों ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। ऐसे में उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ देखना हमेशा ही रोचक रहा है। खैर, उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) में दो मैच लड़े हैं जहां पहले मैच में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने बीच WWE WrestleMania 34 में मैच हुआ था

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच काफी समय से हर एक फैन मुकाबला देखना चाहता था। WWE WrestleMania 34 के महीनों पहले से फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच होगा। हर किसी का मानना था कि लैसनर के जबरदस्त यूनिवर्सल टाइटल रन का अंत सिर्फ रोमन रेंस जैसा बड़ा सुपरस्टार ही कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर NFL में किस टीम के लिए खेले और कैसा रहा था उनका प्रदर्शन?

रोमन रेंस उस समय Royal Rumble 2018 में जीत दर्ज करने के प्रबल दावेदार थे। इसके बावजूद वो अंत में एलिमिनेट हो गए। ऐसे में कई फैंस की अंदाजा गलत निकला। इसके बावजूद रोमन रेंस ने अगले ही पीपीवी में Elimination Chamber मैच जीता और फिर उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच मिल गया।

इस मैच को लेकर WWE फैंस का रिएक्शन खराब रहा था। दरअसल, ब्रॉक लैसनर को हील के रूप में हेट मिल रही थी जबकि रोमन रेंस को पहले ही फैंस उतना पसंद नहीं करते थे। खैर, WrestleMania के मेन इवेंट में दोनों का मुकाबला हुआ था। सभी को लग रहा था कि रोमन रेंस की जीत होगी और आखिर वो लंबे इंतजार के बाद यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे।

साथ ही WWE फैंस को पार्ट-टाइमर चैंपियन से भी छुटकारा मिलेगा। खैर, दोनों का मुकाबला लगभग 16 मिनट तक चला। इस दौरान कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स देखने को मिले। मैच में रोमन रेंस खून से लतपत भी हो गए थे। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने कई बार अपने फिनिशर्स का उपयोग भी किया था।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस की सबसे बड़ी जीत को दिग्गज ने किया था बर्बाद, WWE चैंपियन बनने के 5 मिनट बाद ही गंवाई चैंपियनशिप

अंत में ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस पर अपना फिनिशर F5 लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद फैंस शॉक हो गए क्योंकि किसी ने भी रोमन रेंस की हार की उम्मीद नहीं की थी। मैच के बाद चोटिल रेंस को देखने WWE की मेडिकल टीम भी आई थी। इस मैच को हमेशा ही बड़े शॉक के लिए याद रखा जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links