WWE न्यूज: WWE WrestleMania 34 से हुआ 12 अरब रुपयों का फायदा

Enter caption

न्यू यॉर्क और टाइम्स पिकायून ने सबसे पहले इस बात को रिपोर्ट किया था कि WWE और लूसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने इस बात का एलान किया था कि रैसलमेनिया 34 से न्यू ओरलिंस को 175 मिलियन डॉलर का फायदा। यह लगातार सातवां साल है, जब रैसलमेनिया से होस्ट रीजन को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का फायदा हुआ।

पिछले 12 सालों में रैसलमेनिया के कारण 1.2 बिलियन का फायदा हुआ है और जो भी सिटी इस मेगा इवेंट को होस्ट करती है, उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। रैसलमेनिया 34 से फेडरल, स्टेट और लोकल टेक्स को मिलाकर लगभग 23.7 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ।

जॉन बेल एडवर्ड्स ने कहा, " एक बार फिर WWE ने अपने वादों को पूरा किया और न्यू ओरलिंस में हुए इवेंट से लोकल इकोनॉमी को काफी फायदा हुआ। मैं WWE फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने न्यू ओरलिंस में रैसलमेनिया वीकेंड को सफल बनाया। हमें काफी मजा आया और उम्मीद करते हैं भविष्य में न्यू ओऱलिंस में रैसलमेनिया की वापसी होगी।"

इस साल रैसलमेनिया में 67 देशों के 50 राज्यों से रिकॉर्ड 78,133 फैंस ने WWE पॉप-कल्चर इवेंट को अटैंड किया और इसे सफल बनाया।

रैसलमेनिया 34 से इस तरह से हुआ फायदा:

-न्यू ओरलिंस में हुए रैसलमेनिया 34 के आयोजन से कुल मिलाकर 175 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ।

-77 प्रतिशत फैंस न्यू ओरलिंस से बाहर के थे और औसतन 3.9 रातों तक शहर में रुके।

-न्यू ओरलिंस के होटल और एकोमेंडेशन में करीब में 22 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ।

-न्यू ओरलिंस के रेस्टोरेंट में फैंस ने करीब 9.9 मिलियन डॉलर का खर्चा किया।

-रैसलमेनिया वीकेंड के दौरान हुए इवेंट्स का प्रभाव इतना था कि जिन्हें 1, 583 फुल टाइम जॉब के साथ तुलना की जा सकती है।

रैसलमेनिया 35 का आयोजन 7 अप्रैल (भारत में 8 अप्रैल) को होगा और यह न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम से लाइव आएगा।

WWE की सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें