Roman Reigns: WWE WrestleMania इवेंट काफी ज्यादा नजदीक है और हर साल की तरह इस बार भी फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान ट्राइबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर ही होने वाली है। रोमन रेंस के लिए साल का सबसे बड़ा इवेंट काफी ज्यादा यादगार रहा है और वो लगातार तीसरी बार शो को मेन इवेंट भी करने वाले हैं।
आपको बता दें कि रेंस ने सबसे पहले WrestleMania में साल 2013 में हिस्सा लिया था, जहां वो सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा बने थे। इसके अलावा मेनिया को पहली बार हैडलाइन उन्होंने 2015 में किया, जब उन्होंने ब्रॉक लैसनर को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।
रोमन रेंस ने WrestleMania में अभी तक 6 सिंगल्स, दो ट्रिपल थ्रेट और दो सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले लड़े हैं। इस बीच हेड ऑफ द टेबल ने WrestleMania में 12 सुपरस्टार्स को शिकस्त दी है, जिसमें ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन, ऐज, केन जैसे दिग्गजों को शिकस्त दे चुके हैं। हालांकि दो सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है।
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन को आखिरी बार शोज़ ऑफ द शो में हार का सामना साल 2018 में किया था। इसके बाद से इस इवेंट में उन्हें कोई नहीं हरा पाया है। इस आर्टिकल में हम WWE WrestleMania में रोमन रेंस के प्रदर्शन पर नज़र डालने वाले हैं।
Roman Reigns को WWE WrestleMania में किन सुपरस्टार्स के खिलाफ हार मिली है और कौन से दिग्गजों को उन्होंने हराया है?
WrestleMania 29: द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज़) ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में रैंडी ऑर्टन, शेमस और बिग शो को हराया था।
WrestleMania 30: द शील्ड (रोमन रेंस, डीन एंब्रोज़ और सैथ रॉलिंस) ने बिली गन, रॉड डॉग, और केन को मात दी थी।
WrestleMania 31: सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मेन इवेंट में Money in the Bank ब्रीफकेस कैशइन करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।
WrestleMania 32: रोमन रेंस ने मेन इवेंट में ट्रिपल एच को हराते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीत लिया था।
WrestleMania 33: द अंडरटेकर को मेन इवेंट में Roman Reigns ने हराते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
WrestleMania 34: ब्रॉक लैसनर ने Roman Reigns को मेन इवेंट में शिकस्त देते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।
WrestleMania 35: Roman Reigns ने ड्रू मैकइंटायर को हराते हुए अहम जीत दर्ज की थी।
WrestleMania 37: मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन को ट्रिपल थ्रेट मैच में एक साथ पिन करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।
WrestleMania 38: Roman Reigns ने WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हराते हुए यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप को यूनिफाई किया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
