विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को 26 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप के मुताबिक होगा। धोनी ने वर्ष 2017 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सीमित ओवरों के कप्तानी पद से इस्तीफा दिया था। यह भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी से इस्तीफा दिया इसके बाद 2017 आईपीएल नीलामी से पूर्व राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए स्टीवन स्मिथ को महेंद्र सिंह धोनी की जगह कप्तान घोषित किया। धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले संस्करण में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले उन्होंने राज्य की टीम की तरफ से 2007 में घरेलू मैच खेला था, लेकिन कप्तानी नहीं की थी। उनकी जगह तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने झारखंड का नेतृत्व किया था और टीम ने क्वार्टरफाइनल तक का सफ़र तय किया था। धोनी ने फिर झारखंड के मेंटर की भूमिका निभाई। उन्होंने पहले 2016 अगस्त में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) द्वारा संचालित बुची बाबु ऑल-इंडिया इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम के साथ काम किया। इसके बाद उनके मेंटर के रूप में झारखंड ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफ़र तय किया। यह भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी के हटने की वजह सामने आई विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड को ग्रुप-डी में जगह दी गई है। झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, सौराष्ट्र और सर्विसेज की टीम भी इस ग्रुप में शामिल हैं। झारखंड की टीम अपना पहला मैच कर्नाटक के खिलाफ कोलकाता में खेलेगी। झारखंड की टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इशान किशन, विराट सिंह, इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी, कौशल सिंह, प्रत्युष सिंह, शाहबाज़ नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरुण आरोन, राहुल शुक्ल, अनुकूल रॉय, मोनू कुमार सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह, शाहशीम राठौड़, विकास सिंह, कुमार देब्रत।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications