IPL 2024: MS Dhoni ने अपने तरकश ने निकाला अनोखा शॉट, स्टेडियम में मौजूद हर कोई रह गया हैरान; देखें वीडियो

(Photo Courtesy: Twitter)
धोनी ने मोहसिन खान की गेंद पर जड़ा स्कूप शॉट (Photo Courtesy: Twitter)

MS Dhoni Scoop Shot : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के होमग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक शानदार स्कूप शॉट पर छक्का लगाया। उनका यह शॉट देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

महेंद्र सिंह धोनी ने यह शॉट चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19वें ओवर में लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह ओवर मोहसिन खान डाल रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ऑफ स्टंप की ओर गए और स्कूप शॉट लगाकर विकेट के पीछे शानदार छक्का लगाया। उनका यह शॉट देख गेंदबाज मोहसिन खान भी काफी हक्के-बक्के नजर आए। उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि माही ने यह शॉट लगाया है।

आमतौर धोनी स्कूप शॉट जल्दी नहीं लगाते हैं। हालांकि उन्होंने आज जिस तरीके से यह शॉट लगाया उसने सबको हैरान कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जमकर आग उगला। उन्होंने मैच में महज 9 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें टीम के लिए अंतिम ओवर में लगातार बल्ले से धमाका कर रहे हैं। उनका फॉर्म अभी भी जारी है। जिसका लाभ चेन्नई सुपर किंग्स को जमकर हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स यही चाहेगी कि माही का बल्ला इसी तरह से पूरे सीजन में चलते रहे और टीम आईपीएल 2024 का खिताब भी अपने नाम कर सके।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 40 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। जडेजा और धोनी के धमाकेदार बल्लेबाजी के दमपर ही चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 176 रनों का स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बना सकी।

Quick Links