विजय हजारे ट्रॉफी: धोनी और केदार जाधव की बेहतरीन पारियां, युवराज सिंह और गौतम गंभीर हुए बुरी तरह फ्लॉप

विजय हजारे ट्रॉफी 2017 का आज दूसरा दिन था और आज भी कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए। झारखंड के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार शतक लगाया और टीम को जीत दिलाई, वहीं महाराष्ट्र के लिए भी कप्तान केदार जाधव ने बढ़िया पारी खेली। हालांकि युवराज सिंह और गौतम गंभीर आज बुरी तरह फ्लॉप रहे और दोनों खाता खोले बिना आउट हुए। लगातार दूसरे दिन दिनेश कार्तिक ने तमिलनाडु के लिए शानदार पारी खेली। आइये नज़र डालते हैं सभी मैचों के संछिप्त रिपोर्ट पर: ग्रुप ए: # असम vs पंजाब शुबमन गिल (121) के शतक के बावजूद पंजाब को असम ने 3 विकेट से हरा दिया। असम के लिए अरुण कार्तिक और अरुण वर्मा ने अर्धशतक बनाये। युवराज सिंह 0 पर आउट हुए, वहीं हरभजन सिंह ने 2 विकेट लिए थे। # रेलवे vs हरियाणा अरिंदम घोष (76) और हितेश कदम (4/38) के प्रदर्शन की बदौलत रेलवे ने हरियाणा को 71 रनों से हरा दिया। # विदर्भ vs बड़ौदा फैज़ फज़ल (58), अपूर्व वानखड़े (62) और अक्षय कर्नेवार (54) के बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने बड़ौदा को 22 रनों से हरा दिया। इरफ़ान पठान (1 विकेट और 0 रन) आज फ्लॉप रहे। ग्रुप बी: # हिमाचल प्रदेश vs दिल्ली प्रशांत चोपड़ा (159) की बेहतरीन पारी और पारस डोगरा (77) के बदौलत हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को 185 रनों से बुरी तरह हरा दिया। दिल्ली की तरफ से गौतम गंभीर (0) और ऋषभ पन्त (2) बुरी तरह फ्लॉप हुए। # महाराष्ट्र vs केरल कप्तान केदार जाधव (71) और ऋतुराज गायकवाड़ (79) की पारियों के बदौलत महाराष्ट्र ने केरल को 122 रनों से हरा दिया। # तमिलनाडु vs उत्तर प्रदेश दिनेश कार्तिक (56*) और विजय शंकर (58*) के बदौलत तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 7 विकेट से हरा दिया। ग्रुप सी: # आंध्रा vs मध्य प्रदेश गेंदबाजों के बढ़िया प्रदर्शन और कप्तान हनुमा विहारी (58) के अर्धशतक की बदौलत आंध्रा ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हरा दिया। # गुजरात vs गोवा पार्थिव पटेल (80) और प्रियांक पांचाल (57) की बदौलत गुजरात ने गोवा को 78 रनों से हरा दिया। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। # मुंबई vs राजस्थान शार्दुल ठाकुर (3/47) और अखिल हेर्वाद्कर (50) की बदौलत मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया। ग्रुप डी: # झारखंड vs छत्तीसगढ़ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (129) के शानदार शतक और शाहबाज़ नदीम (53 एवं 3/36) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 78 रनों से हरा दिया। # हैदराबाद vs सौराष्ट्र अक्षत रेड्डी (154) और चामा मिलिंद (4/30) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद ने सौराष्ट्र को 113 रनों से हराया। हैदराबाद के लिए कोल्ला सुमंत ने भी 91 रनों की पारी खेली थी। सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ का शतक बेकार गया। # कर्नाटक vs सेना पवन देशपांडे (73), रॉबिन उथप्पा (51) और अनिरुद्ध जोशी (50) की बदौलत कर्नाटक ने सेना को 4 विकेट से हरा दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications