• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • 5 भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं

5 भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं

क्रिकेट के खेल में जब कोई बल्लेबाज़ शॉट लगाता है और गेंद बिना मैदान को छूती हुई बाउंड्री के पार जा गिरती है तो उसके बाद बल्लेबाज़ और टीम को 6 रन मिलते हैं। विश्व के कई ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो ज़्यादा से ज़्यादा छक्के लगाने में माहिर हैं। जब से सीमित ओवर के खेल की शुरुआत हुई है, तब से छक्के लगाना एक कला बन गई है। टी-20 के आगमन के बाद तो बल्लेबाज़ों का ये हुनर और भी ज़्यादा निखर गया है।

Ad

जब भी कोई मध्य क्रम का बल्लेबाज़ आख़िरी कुछ ओवर में पिच पर आता है तो उसकी एक ही कोशिश होती है कि टीम की रन संख्या को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाया जाए। ऐसा छक्के की मदद से संभव हो पाता है।

Ad

वनडे के इतिहास में भारतीय टीम के पास ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी नहीं रहे हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत ने इस धारना को बदल कर रख दिया है। हम यहां ऐसे 5 बल्लेबाज़ों को लेकर चर्चा कर रहे हैं जिन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे ज़्यादा छक्के जड़े हैं।

Ad

Ad

#5 युवराज सिंह - 155 छक्के

Ad
Ad

युवराज सिंह दुनिया के एकलौते ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक ओवर में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए हैं। ये कारनामा उन्होंने साल 2007 की आईसीसी वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर किया था।

Ad

50 ओवर के फ़ॉर्मेट में भी युवी ने काफ़ी जलवा बिखेरा है, 278 वनडे पारियों में उन्होंने 155 छक्के लगाए हैं। वनडे में उन्होंने 87.69 की स्ट्राइक रेट से 8701 रन बनाए हैं, उनका सर्वाधिक निजी स्कोर 150 रन है।

Ad

#4 सौरव गांगुली - 190 छक्के

बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले सौरव गांगुली भारत के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने न सिर्फ़ अपनी बल्लेबाज़ी से बल्कि अपनी कप्तानी के दौरान टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। गांगुली ने अपने वनडे करियर में ज़्यादा तक सचिन के साथ ओपनिंग बल्लेबाज़ी की है। सचिन-गांगुली की जोड़ी को दुनिया की सबसे बेहतरीन सलामी जोड़ियों में गिना जाता था।

Ad

बंगाल के इस टाइगर ने वनडे की 300 पारियों में 190 छक्के लगाए हैं। गांगुली ने अपना आख़िरी वनडे मैच साल 2007 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से ‘दादा’ कह कर बुलाते हैं। सौरव गांगुली फ़िलहाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं।


#3 सचिन तेंदुलकर - 195 छक्के

क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाज़ हैं, वो एक एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाया है। सचिन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे की एक पारी में दोहरा शतक लगाया है।

वनडे की 452 पारियों में उन्होंने 195 छक्के लगाए हैं। सचिन ने अपना आख़िरी वनडे मैच साल 2012 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था। जावेद मिंयादाद के बाद सचिन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।

#2 रोहित शर्मा - 202 छक्के

Ad

रोहित शर्मा मौजूदा वक़्त के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों में से एक हैं। वो इस धरती के एकलौते ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे में 3 दोहरा शतक लगाया है। उनके नाम वनडे का सर्वाधिक निजी स्कोर (264) का रिकॉर्ड दर्ज है। अपने वनडे करियर की शुरुआत में वो इतनी प्रभावशाली नहीं थे। साल 2013 में धोनी ने रोहित को ओपनिंग के लिए भेजा उसके बाद रोहित की कहानी पूरी तरह बदल गई।

रोहित ने वनडे के 187 पारियों में 202 छक्के लगाए हैं। वो इस लिस्ट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने जितनी वनडे पारियां खेली हैं उससे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।


#1 एमएस धोनी - 218 छक्के

Ad

धोनी ने छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम में क्रांति ला दी थी। उनका हेलिकॉप्टर शॉट आज भी मशहूर है। धोनी आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनके फ़ैंस उन्हें प्यार से माही कह कर बुलाते हैं। धोनी ने 281 वनडे पारियों में 218 छक्के लगाए हैं। उनकी कोशिश रहती है कि मैच का अंत वो छक्का लगाकर करें। साल 2011 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले में धोनी के काफ़ी करीब पहुंच गए है।

लेखक – विनय छाबरिया

अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda