• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • डकवर्थ लुईस का रुल बनाने वाले टोनी लुईस का हुआ निधन
photo- espncricinfo , left-frank duckworth, right- tony lewis

डकवर्थ लुईस का रुल बनाने वाले टोनी लुईस का हुआ निधन

पूर्व लेक्चरर टोनी लुईस, जिनका नाम हमेशा के लिए क्रिकेट के डकवर्थ-लुईस बारिश के नियमों के कारण जाना जाएगा, उनका 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विश्व क्रिकेट सितारे, लुईस को 1999 में लोक्रप्रियता मिली, जब उन्होंने अपने साथी गणितज्ञ फ्रैंक डकवर्थ के साथ मिलकर डकवर्थ रूल बना। उनके इस रूल को आधिकारिक तौर पर आईसीसी ने अपनाया। इससे बारिश के कारण जो मैच पूरे नहीं हो पाते उससे रन और ओवरों की गणना की जा सके।

Ad

ये भी पढ़ेंं: IPL 2016 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज, फाइनल में पहुंचने वाली टीम के 3 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

इन दोनों के कारण खेल पर काफी असर हुआ क्योंकि उससे पहले एल्गोरिथम के कारण काफी दिक्कत होती थी। हालांकि इसे भी काफी जटिल मान जाता है लेकिन इसके कारण कई बार मैेच मे बारिश में हुई बाधा को सुलझाने में मदद मिलती है।

डकवर्थ ने 1980 के दशक में अपने प्रोटोटाइप वर्षा-नियम का अनावरण किया था, लेकिन यह जटिल था इसलिए इसकीअनदेखी कर दी गई। हालांकि 1992 में रॉयस स्टैटिस्टिकल सोसाइटी के सम्मेलन में उनकी प्रस्तुति ने लुईस का ध्यान आकर्षित किया।

Ad

इसके बाद इन दोनों की जोड़ी ने इसे सही करना का काम शुरु किया। इसका उपयोग पहली बार 1997 में किया गया। उस वक्त जिम्बाब्वे ने 200 रनों का लक्ष्य रखा था। उसके बाद बारिश के कारण मैच में बाधा आई। तब इस रूल की वजह से इंग्लैंड को 186 रनों का लक्ष्य दिया गया, जिसे पूरा कर इंग्लैंड ने जीत सुनिश्चित की।

डकवर्थ और लुईस को क्रिकेट और गणित में उनकी सेवाओं के लिए 2010 में उन्हें MBEs से सम्मानित किया गया। लुईस की मृत्यु के बाद बोर्ड ने कहा किटोनी और फ्रैंक दोनों के खेल में योगदान के लिए क्रिकेट गहराई से ऋणी है। हम टोनी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Ad

Quick Links

Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda