• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 WWE रैसलर्स जिनके नाम बड़े शहरों से नाम से मिलते हैं

5 WWE रैसलर्स जिनके नाम बड़े शहरों से नाम से मिलते हैं

WWE या प्रोफेशनल रैसलिंग में लगभग सभी रैसलर अपने लिए अलग नाम चुनते हैं। रिंग का नाम उनके असली नाम से अलग होता है। रोमन रेंस, क्रिस जैरिको, द अंडरटेकर, केन, द रॉक, केविन ओवंस, सैथ रॉलिंस जैसे ढेरों रैसलरों ने अपने लिए यह नाम चुने। कई बार रैसलरों को इन-रिंग नेम उनकी पर्सनैलिटी के लिहाज से दिया जाता है। सोचिए कि अंडरटेकर का नाम अगर मार्क कैलेवे ही इस्तेमाल किया जाता तब शायद यह इतना खास नहीं लगता। या फिर केन सिर्फ ग्लेन जैकब्स नाम का ही इस्तेमाल करते।

Ad

WWE के कई सारे चर्चित रैसलरों के नाम कई बड़े शहरों के नाम से मिलते हैं। इन नामों का मिलना महज इत्तेफाक भी हो सकता है और ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें जान-बूझकर यह नाम दिए गए।

Ad

उन रैसलरों के नामों पर एक नजर जिनके नाम शहरों के नामों से मिलते हैं।

Ad

क्रिस जैरिको

Ad
Ad

'द अयातुल्लाह ऑफ रॉक एंड रोला' के नाम से मशहूर क्रिस जैरिको का हर कोई रैसलिंग फैन दीवाना है। ढ़लती उम्र के साथ क्रिस जैरिको के काम में निखार आता जा रहा है। आज क्रिस जैरिको IWGP यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन होने के साथ साथ एक फेमस बैंड के लीड सिंगर भी हैं। क्रिस जैरिको ने WWE करियर में सबसे ज्यादा 9 बार इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब जीता। इसके अलावा जैरिको 6 बार WWE वर्ल्ड चैंपियन भी बने। वह WWE में कई बार आए और कंपनी से बाहर गए। हमेशा उनका किरदार फैंस को खुश कर देता था। क्रिस जैरिको के प्रोमो आज भी रैसलिंग फैंस को खुश करने के लिए काफी हैं। मगर क्या आपको पता है कि क्रिस जैरिको के नाम से मिलता हुआ एक मशहूर और प्राचीन शहर भी है।

Ad

गौरतलब है कि जैरिको फिलिस्तीन का एक शहर है जो जॉर्डन नदी के तट पर बसा है। जैरिको शहर को दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह शहर 9600 बीसी में बनवाया गया था। जैरिको शहर की आबादी करीब 21 हजार है।

Ad

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

Ad

WWE के ‘बीयर किंग’ स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन रैसलिंग इंडस्ट्री की सबसे चर्चित हस्ती रहे हैं। एटिट्यूड एरा में WWE को रैसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी बनाने में स्टोन कोल्ड का बहुत ही बड़ा रोल रहा है। द रॉक, विंस मैकमैहन फैमिली के साथ स्टीव ऑस्टिन की कहानी ने रैसलिंग जगत को बदलकर रख दिया। गर्दन में लगी चोट की वजह से ऑस्टिन का करियर बीच राह में ही रुक गया। WWE में रहते हुए स्टीव ऑस्टिन ने छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की। इसके अलावा ऑस्टिन दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, चार बार WWF टैग टीम चैंपियन रहे।

Ad

स्टीन कोल्ड के लास्ट नेम ऑस्टिन के नाम पर एक अमेरिकी राज्य टैक्सस की राजधानी ऑस्टिन का नाम है। इस शहर में WWE लाइव इवेंट से लेकर रॉ, स्मैकडाउन का आयोजन करवाती रहती है। ऑस्टिन शहर अमेरिका के 11वां सबसे घनी आबादी वाला शहर है। ऑस्टिन में करीब दस लाख लोग निवास करते हैं।

एडी गुरेरो

लेटिनो हीट के नाम से मशहूर एडी गुरेरो बेहद छोटी उम्र में फैंस को अलविदा कहकर चले गए। "I Lie! I Cheat! I Steal!" गिमिक की वजह से वह फैंस के चहेते सुपरस्टार बन चुके थे। जिस तरह से आज के समय में हील को लोग चीयर करते हैं कुछ ऐसा ही एडी के साथ भी होता था। हील रैसलर होने के बावजूद फैंस एडी को बहुत ही अधिक पसंद करते थे। स्मैकडाउन ब्रांड को बुलंदी पर पहुंचाने में गुरेरो का रोल बड़ा था। बीती 13 नवंबर को एडी गुरेरो की बरसी के मौके पर WWE ने उऩ्हें याद किया। एडी गुरेरो का परिवार आज भी WWE के साथ जुड़ा हुआ है।

Ad

गुरेरो मैक्सिको का एक राज्य भी है। यह नाम विंसेंट गुरेरो के नाम पर रखा गया जिन्होंने मेक्सिको की आजादी में अहम भूमिका अदा की। गुरेरो राज्य पहाडों और समुद्री किनारों से ढका हुआ है। इस शहर में 35 लाख की आबादी निवास करती है।

शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर पिछले 3-4 सालों से WWE महिला डिवीजन की ध्वजवाहक बनी हुई हैं। उन्होंने NXT चैंपियनशिप, डीवाज़ चैंपियनशिप, रॉ और स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियनशिप हासिल की है। उन्होंने कई रैसलमेनिया में बेहतरीन मुकाबले दिए हैं। शार्लेट फ्लेयर की दुनिया की सबसे अच्छी महिला रैसलरों में शुमार किया जाता है। अपने नाम से शार्लेट ने थोड़े ही सालों में रैसलिंग की बुलंदियां हासिल की हैं।

Ad

शार्लेट के बारे में शायद आपको अंदाजा नहीं होगा कि वह शार्लेट शहर की रहने वाली हैं। शार्लेट अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना शहर में स्थित है। शार्लेट बिजनेस के लिहाज से अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में गिना जाता है और धीरे-धीरे यह तरक्की की राह पर चल रहा है। शार्लेट शहर में WWE द्वारा रॉ और स्मैकडाउन के अलावा लगातार लाइव इवेंटों का आयोजन किया जाता है।

खेलों के दृष्टिकोण से शार्लेट शहर फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके एयरपोर्ट को 2018 में 7वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना गया।

रोमन रेंस

Ad

आज रोमन रेंस के नाम को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। 2012 में किए गए डेब्यू के बाद से ही वह WWE और फैंस के फेवरेट रैसलरों में गिने जाने लगे। WWE में रहते हुए द बिग डॉग ने लगातार चार साल तक रैसलमेनिया को हैडलाइन किया। WWE में रोमन रेंस यूनिवर्सल, WWE वर्ल्ड हैवीवेट, टैग टीम, यूएस और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। रोमन रेंस फिलहाल कैंसर होने की वजह से WWE से दूर हैं। रोमन का कैंसर के लिए इलाज शुरु हो चुका है और वह ठीक होकर वापसी करेंगे।

रोमन रेंस के लिए WWE में अक्सर ‘रोमन रेंस एम्पायर’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। रोमन एम्पायर दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक रहा है। इसका शासन यूरोप से लेकर अफ्रीका और एशिया के अनेकों देशों तक फैला हुआ था। रोमन एम्पायर की राजधानी रोम हुआ करती थी। रोमन सभ्यता को विश्व की सबसे पुरानी सभ्याताओं में से एक माना जाता है।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda