• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw में Becky Lynch के बाल काटने के बाद पूर्व चैंपियन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई
WWE WrestleMania 38 में होगा तगड़ा मुकाबला

WWE Raw में Becky Lynch के बाल काटने के बाद पूर्व चैंपियन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE WrestleMania 38 में बैकी लिंच (Becky Lynch) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच धमाकेदार रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में बहुत ड्रामा देखने को मिला। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काटकर उन्हें बेइज्जत कर दिया। बैकी लिंच भी इसके बाद काफी गुस्से में आ गई थीं। बियांका ब्लेयर ने अब अपनी पहली प्रतिक्रिया देतेे हुए बैकी लिंच को खास संदेश भेजा।

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने दिया बड़ा बयान

Ad

दरअसल बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच चैंपियनशिप मैच का ऐलान पहले ही हो गया था। दो हफ्ते पहले बैकी लिंच ने चेयर से बियांका ब्लेयर के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। WWE द्वारा बाद में बताया गया कि बियांका ब्लेयर को इंजरी आ गई। इस हफ्ते ब्लेयर ने वापसी की और शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने बैकी लिंच के ऊपर तंज कसा और उन्हें WrestleMania 38 में हराने का दावा किया।

बैकी लिंच ने इसके बाद पीछे से आकर बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया था। बैकी लिंच ने एक बार फिर चेयर से अटैक बियांका ब्लेयर के ऊपर कर दिया। बैकी लिंच ने इसके बाद बियांका ब्लेयर के बाल काटने की कोशिश की। बियांका ब्लेयर ने पलटवार करते हुए बैकी लिंच को धराशाई कर दिया। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काट दिए।

रॉ टॉक में इस बार बियांका ब्लेयर नजर आईं। इस हफ्ते खास सैगमेंट को लेकर उन्होंने कहा,

Ad
ये बहुत ही खतरनाक रात थी। मैंने बैकी लिंच की हर चाल देखी। मैं जानती हूं कि वो क्या कर सकती हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बैकी लिंच मेरे बाल काट देंगी। मुझे लगता है कि वो अभी तक कुछ नहीं सीख पाईं। मैंने कितनी बार बोला है कि मेरे बालों को छूना मना है? इसके बाद भी बैकी लिंच ने ये किया। बैकी लिंच ने जो मेरे साथ करना चाहा वो मैंने उनके साथ कर दिया। WrestleMania में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैं जीतूंगी।

बैकी लिंच की इस बार खतरनाक बेइज्जती हुई। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 38 में इस बार बैकी लिंच की बादशाहत खत्म हो जाएगी।

Ad
Edited by
PANKAJ JOSHI
 
See more
More from Sportskeeda