• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE के मौजूदा चैंपियन को फेमस Superstar ने सिर्फ 2 मिनट में हराकर सभी को चौंकाया, टाइटल पर मंडराया खतरा
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार को लगा बड़ा झटका

WWE के मौजूदा चैंपियन को फेमस Superstar ने सिर्फ 2 मिनट में हराकर सभी को चौंकाया, टाइटल पर मंडराया खतरा

कुछ हफ्ते पहले ही रिकोशे (Ricochet) WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। अब तक ये चैंपियनशिप रन उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। लगातार उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। अब उनकी चैंपियनशिप पर भी खतरा मंडरा गया है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लगातार दो मैचों में हार का सामना रिकोशे को करना पड़ा था। इस बार रेड ब्रांड के एपिसोड में भी उन्हें झटका लगा है।

WOAH! @austintheory1 just made quick work of Intercontinental Champion @KingRicochet on #WWERaw!

What say you, @PatMcAfeeShow? 🤔
Ready for #WrestleMania Sunday?!
7:26 AM · Mar 29, 2022
Ad

WWE Raw में मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे को लगा बहुत बड़ा झटका

सैमी जेन को हराकर रिकोशे ने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। WWE ने काफी लंबे समय बाद रिकोशे को पुश दिया था। चैंपियन बनने के बाद पिछले हफ्ते उन्हें बड़ा झटका लगा। WWE सुपरस्टार एंजल और हम्बर्टो ने उन्हें हरा दिया। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो इन दोनों सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी के साथ रिकोशे का मुकाबला हुआ था। ऐसा लगा था कि इस बार रिकोशे को जीत हासिल होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिकोशे और ऑस्टिन थ्योरी के बीच ये मैच लंबा नहीं चला। सिर्फ दो मिनट में ही रिकोशे को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। फैंस भी ये देखकर हैरान रह गए थे। मौजूदा चैंपियन को हार मिलना काफी चौंकाने वाली बात होती है।

रिकोशे पर अब संकट गहरा गया है। इस हफ्ते वो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी गंवा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर रिकोशे को बड़ा झटका लगेगा। चैंपियनशिप रन शुरू होने से पहले ही उनका खत्म हो जाएगा। हालांकि फैंस ये चीज़ बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे। बहुत लंबे समय बाद WWE ने रिकोशे को पुश दिया है। अगर उनका ये पुश इतनी जल्दी खत्म हो गया तो फिर काफी नुकसान होगा। रिकोशे का करियर इसके बाद कुछ खास नहीं चल पाएगा। अब सभी की नजरें इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड पर टिकीं होंगी। देखना होगा कि रिकोशे अपना टाइटल डिफेंड कर पाएंगे या नहीं। चैंपियन बनने के बाद रिकोशे को लगातार अभी तक तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Ad
Edited by
PANKAJ JOSHI
 
See more
More from Sportskeeda