• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • मेंस रॉयल रंबल मैच 2020 के विजेता का नाम सामने आया?

मेंस रॉयल रंबल मैच 2020 के विजेता का नाम सामने आया?

इस समय साल का अंत चल रहा है। साल का अंतिम पीपीवी टीएलसी होगा। इसके बाद रॉयल रंबल की बारी अगले साल के जनवरी में होगी। रॉयल रंबल डब्लू डब्लू ई (WWE) का सबसे बड़ा इवेंट होता है। फैंंस पूरे साल इस इवेंट का इंतजार करते हैं।

साल की शुरूआत ही रॉयल रंबल से होती है। रोड टू रेसलमेनिया यहां से फिर शुरू हो जाता है। जो इस इवेंट में जीत हासिल करता है पूरा साल उसके ऊपर ही फोकस रहता है। इस साल सैथ रॉलिंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद पूरे साल वो छाए रहे थे।

Ad

ड्रापकिक, गैरी और टॉम कोल्हू के हाल के एपिसोड में चार सुपरस्टार्स के नाम सामने आए हैं जो अगले साल का रॉयल रंबल जीत सकते हैं। इसमें सीएम पंक का नाम शामिल नहीं है। गैरी के अनुसार केविन ओवेंस और मैकइंटायर ऐसे दो सुपरस्टार्स है जो ये मैच जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

केविन ओवेंस को इस समय पुश मिल रहा है। वो रॉ में बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस साल कई बड़े कारनामे किए है। सैथ रॉलिंस के साथ इस समय वो जबरदस्त फ्यूड में शामिल हैं। मैकइंटायर के बारे में सभी को पता है कि कितना टैलेंट उनके पास हैं। मेन रोस्टर में आने के बाद उन्होंने अपने टैलेंट से धमाका मचाया है। उनके इस मैच को जीतने के चांस बहुत हैं।

टॉम कोल्हू ने भी दो सुपरस्टार्स के नाम बताए जो रॉयल रंबल जीत सकते हैं। उन्होंने पहला नाम रूसेव का लिया और दूसरा नाम रोमन रेंस का लिया। रोमन रेंस का इस लिस्ट में नाम होना लाजिमी है। वो सभी को ये ही लग रहा है कि वो ही रॉयल रंबल के विजेता होंगे। रॉयल रंबल में रोमन रेंस जीतकर रेसलमेनिया में द फीन्ड का सामना वो कर सकते हैं। और ऐसा होने की उम्मीद पूरी हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda