• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE न्यूज: WWE ने कैंसर से जूझ रहे रोमन रेंस की वापसी का किया एलान

WWE न्यूज: WWE ने कैंसर से जूझ रहे रोमन रेंस की वापसी का किया एलान

रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फैंस इस खबर को जानकर काफी खुश हो जाएंगे। इंतजार अब खत्म हो गया है। पिछले साल अक्टूबर में रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में बताकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। तब से वो WWE में नजर नहीं आए है। उनके जाने के बाद से WWE को काफी नुकसान भी हुआ है। फैंस हर पल उनका इंतजार कर रहे है।

अक्टूबर के बाद अब पहली बार रोमन रेंस रिंग में अपनी वापसी करने वाले हैं। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद विंस मैकमैहन ने दी है।

Ad
Expand Tweet

रोमन रेंस ने कई बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फाइट की थी। लेकिन पिछले साल समरस्लैम में अंतत ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने ये चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। रोमन रेंस की बादशाहत काफी दिन तक चली नहीं क्योंकि बीमारी के कारण उन्होंने खुद ये चैंपियनशिप छोड़ दी। इसके बाद इस चैंपियनशिप के लिए स्ट्रोमैन और लैसनर के बीच मुकाबला हुआ था। लैसनर ने चैंपियनशिप दोबारा जीत ली थी। अभी तक ये टाइटल उनके पास ही है।

सबसे खास बात ये है कि इस बात का एलान खुद विंस मैकमैहन ने किया है। अब आप अंदाजा लगा सकते है कि रोमन रेंस की वापसी कितनी जरूरी हैंं। रैसलमेनिया भी अब नजदीक आ रहा है। ऐसे में फैंस के लिए ये खबर काफी शानदार है। फैंस अब उम्मीद कर सकते हैं कि रोमन रेंस रॉ में अपनी वापसी करने के बाद अपनी सेहत को लेकर कोई अच्छी अपडेट ही देंगे। साथ ही आगे के प्लान के बारे में बताएंगे। मंडे नाइट रॉ में इस बार अब काफी मजा आने वाला है। क्योंकि रिंग का बेताज बादशाह दोबारा वापसी करेगा। पूरी दुनिया की नजरें अब रोमन रेंस पर फिर से आ जाएगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda