• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble विजेता को फिर से कंपनी में साइन नहीं करना चाहते हैं विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE Royal Rumble विजेता को फिर से कंपनी में साइन नहीं करना चाहते हैं विंस मैकमैहन

पूर्व चैंपियन और रॉयल रंबल विजेता अल्बर्टो डैल रियो ने मैक्सिकन आउटलेट Nos Cayó La Noche से बातचीत की और बताया कि WWE से उनकी बात हो रही है और वो वापसी करेंगे। हालांकि रेसलिंग जानकार ने इस खबर पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है और डैल रियो की बातों पर खुलासा किया है।

हम लोग बात कर रहे हैं, फिर से सब कुछ ठीक करने में लगे हैं। कई जगह पर वो गलते थे,कुछ गलतियां मैंने की थी। मुझे उम्मीद है कि हम कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंच जाएंगे ,इस साल या फिर इस साल के बीच तक। मैं वापसी करुंगा।
Ad

ये भी पढ़ें-5 कारण जिनके आधार पर NXT, Raw और SmackDown से बेहतर है

रेसलिंग जानकार डेव मैल्टजर ने बताया कि अल्बर्टो डैल रियो की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। मैल्टजर ने बोला कि उन्होंने WWE के कुछ लोगों से बात की और उन्होंने इस बात को नकारा है। इसके अलावा मैल्टजर ने बोला कि उन्हें पता चला है कि डैल रियो भी उसी लिस्ट में शामिल है जिसमें सीएम पंक हैं। विंस मैकमैहन इनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

मैल्टजर की रिपोर्ट के मुताबिक विंस मैकमैहन शायद पंक को साइन करले या फिर उनसे बात करते रहे जिसके चलते पंक AEW साइन ना करे लेकिन डैल रियो के लिए कोई खबर नहीं है। अल्बर्टो डैल रियो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और 2011 के रॉयल रंबल विजेता हैं और इसी साल उन्होंने मनी इन द बैंक जीता था।

Ad

कंपनी के साथ डैल रियो का विवाद काफी पुराना है। आखिरी रन उनका अच्छा नहीं रहा है, डैस रियो ने जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। ये बात तय है कि अगल विंस ना चाहे तो कोई भी WWE में शामिल नहीं हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda