• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE में रोमन रेंस के बाद इन 3 रैसलर्स को बड़ा पुश मिल सकता है

WWE में रोमन रेंस के बाद इन 3 रैसलर्स को बड़ा पुश मिल सकता है

रोमन रेंस के जाने के बाद ना केवल WWE फैंस का दिल टूटा बल्कि WWE अब यह सोच में पड़ गया है कि आगे क्या किया जाए। रॉ में इस समय ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार हैं जो शो को संभाल रहे हैं। दूसरी तरफ स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स, डेनियल ब्रायन, रैंडी ऑर्टन और रे मिस्टीरियो जैसे सुपरस्टार हैं जिनके कारण स्मैकडाउन की हालत थोड़ी अच्छी है।

Ad

हालांकि दोनों ब्रांड में काफी सारे मेहनती रैसलर्स हैं जो शानदार काम करते हैं। रोमन रेंस के जाने के बाद WWE को काफी नुकसान भी हुआ है और अब जल्द से जल्द किसी सुपरस्टार को बढ़ा पुश देकर उसे फैंस का पसंदीदा बनाना होगा। WWE पिछले कुछ समय से ऐसा कर भी रही है और वहीं कुछ रैसलर्स को बड़ा पुश जल्द ही मिलने वाला है।

Ad

आइए जानें ऐसे तीन रैसलर जिन्हें कंपनी एक बड़ा पुश देने की तैयारी कर रही है।

Ad

#3 अपोलो क्रूज

Ad
Ad

WWE के मेन रोस्टर में आने के बाद अपोलो को एक बड़ा सिंगल्स पुश दिया गया था। हालांकि WWE ने गलती करी और इन्हें टाइटस वर्ल्ड वाइड टैग टीम में डाल दिया गया लेकिन अब एक बार फिर इन्हें सिंगल्स पुश दिया जा रहा है। अपोलो एक अच्छे रैसलर हैं और रिंग के अंदर काफी अच्छा काम करते हैं। इसके अलावा वह शानदार मूव्स को परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं। उनका थीम सांग भी फैंस को काफी पसंद है। अगर उन्हें ठीक तरह से बुक किया जाए तो वह बड़े रैसलर बन सकते हैं।

Ad

अगर वह सैथ रॉलिंस, इलायस या डीन एम्ब्रोज़ जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ दुश्मनी करे तो इससे इनका करियर बड़ी ही तेज़ी से अच्छा जायेगा।

Ad

WWE की ब्रेकिंग और अहम खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Ad

#2 रुसेव

रूसेव और उनकी पत्नी लाना को स्मैकडाउन ने काफी पसंद किया जाता है और रुसेव डे गिमिक से एडन इंग्लिश और रुसेव दोनों का करियर काफी अच्छा बन चुका है। हालांकि रूसेव और एडन की दुश्मनी दो हफ्तों पहले स्मैकडाउन में खत्म हो गई थी।

फ़िलहाल इन्हें किसी भी बड़ी स्टोरीलाइन में नहीं डाला गया है लेकिन सर्वाइवर सीरीज़ पे-पर-व्यू के बाद कंपनी इन्हें किसी बड़े रैसलर के खिलाफ दुश्मनी में दाल सकती हैं। अगर उन्हें कंपनी में चैंपियन बना दिया जाए तो फैंस भी काफी खुश होंगे।

Ad

#1 इलायस

एक समय के सबसे शानदार हील रैसलर इलायस अब WWE के फेस रैसलर बन चुके हैं। इन की माइक स्किल्स काफी शानदार है और मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही इन्हें शानदार दिखाया जा रहा है।

हालांकि इन्हें भी कुछ घटिया दुश्मनी और स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया गया और इससे इन्हें थोड़ा बहुत नुकसान ज़रूर हुआ था लेकिन कुछ हफ्तों पहले इन्होंने अपना फेस टर्न किया है और उसके बाद से ही इनका करियर और भी ज्यादा अच्छा होता हुआ दिख रहा है।

अब रोमन की जाने के बाद कंपनी के पास बड़े स्तर की कमी हो चुकी है और WWE ने इलायस को पुश देना को शुरू कर दिया है। देखना होगा कि कंपनी इन्हें किस स्टोरीलाइन में डालती है। अगर इन्हें रॉ के किसी बड़े सुपरस्टार खिलाफ बुक किया जाए तो इलायस का करियर पहले के मुकाबले काफी अच्छा बन सकता है।

लेखक- शुभम सिंह अनुवादक- ईशान शर्मा

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda