• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • क्या होगा अगर इलायस WWE के नए चेहरे बन जाएं?

क्या होगा अगर इलायस WWE के नए चेहरे बन जाएं?

यह काफी चौंकाने वाला था जब रोमन रेंस ने बताया कि वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप को आगे डिफेंड नहीं कर पाएंगे और उन्हें कंपनी से एक ब्रेक लेना होगा। कंपनी रोमन को एक बड़ा सुपरस्टार बना रही थी। उन्होंने लगातार 4 रैसलमेनिया मेन इवेंट किए और कंपनी के कई टॉप सुपरस्टार्स को हराया भी था।

Ad

ऐसा नहीं लगा था कि कंपनी कभी भी रोमन के पुश को बंद करेगी और ना ही उन्होंने यह सोचा था कि रोमन रेंस की गैर मौजूदगी में कौन सा सुपरस्टार कंपनी को संभालेगा।

Ad

रॉ के दौरान इलायस ने अपना फेस टर्न किया और सभी को चौंका दिया था। अफ़वाहों के अनुसार उनका फेस टर्न बॉबी लैश्ले और डीन एम्ब्रोज़ जैसे सुपरस्टार्स को बड़ा बनाने के लिए कराया गया था।

Ad

लेकिन क्या होगा अगर WWE एक कदम आगे बढ़कर इलायस को कंपनी का चेहरा बना दे? जरूरी नहीं है कि वह पूरी तरह से रोमन की जगह लेंगे लेकिन जब तक रेंस नहीं आते तब-तक ऐसा किया जा सकता है।

Ad

आइए जानते हैं उन्हें कंपनी का फेस बनाने से कौन सी 5 चीजें हो सकती हैं।

Ad

#5 हील रैसलर्स के खिलाफ ज्यादा गाने सुनने को मिलेंगे

Ad
Ad

इलायस जिस भी जगह जाते हैं वहां अपना गाना सुनाते हैं और इस कारण वह काफी मशहूर भी हैं। अपने गानों से वह किसी न किसी का मज़ाक ज़रूर बनाते हैं।

Ad

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WWE ने उन पर भरोसा करके उन्हें बाकी रैसलर्स से ज्यादा छूट दी है और इस कारण वह अपने गानों को खुद लिखते हैं।

किसी शहर का मज़ाक एक फेस बनाएगा तो फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। हालांकि अगर इलायस अपने विरोधी (हील सुपरस्टार) का मज़ाक उड़ाए तो बुरा नहीं है।

इससे वह अपनी दुश्मनी को भी बड़ा बना पाएंगे और साथ ही साथ फैंस के मनोरंजन भी कर लेंगे। ऐसा वह एक फेस रैसलर रहते हुए भी कर सकते हैं।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

#4 बिना अथॉरिटी का सदस्य बने पुश मिलेगा

Ad

इलायस ने अपना फेस टर्न रॉ के एक्टिंग जनरल मैनेजर बैरन कॉर्बिन के खिलाफ किया जो कि द अथॉरिटी के साथ मिले हुए हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ऐसा सिर्फ एक बार के लिए हुए था क्योंकि अक्सर फेस रैसलर्स अथॉरिटी से मिले हुए रैसलर्स के खिलाफ भिड़ते हैं। हालांकि, इससे एक बड़ी और अच्छी स्टोरी की शुरुआत भी हो सकती है।

एक फेस बनाम हील अथॉरिटी की तुलना हम स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन बनाम चेयरमैन विंस मैकमैहन की दुश्मनी से भी कर सकते हैं। इस तरह की स्टोरीलाइन इलायस के करियर को शानदार बना सकती है या फिर उसे बिगाड़ भी सकती है क्योंकि शायद ही कोई दुश्मनी ऑस्टिन-मैकमैहन की दुश्मनी की बराबरी कर पाएगी।

अगर WWE इलायस को बड़ा दिखाना चाहती है तो उन्हें ऐसा ही कुछ करने की जरूरत है।

ऐसा हो सकता है कि आगे चलकर बैरन कॉर्बिन और इलायस कि दुश्मनी हो जाए।

#3 इलायस और डीन एम्ब्रोज़ की दुश्मनी होगी

Ad

हाल ही में इलायस ने अपना फेस टर्न किया है और ऐसे में उनके पास काफी सारे सुपरस्टार्स होंगे जिनके साथ मिलकर वह एक नई दुश्मनी कर सकते हैं। इस समय रॉ में जिंदर महल से लेकर ड्रयू मैकइंटायर जैसे बड़े हील सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ मिलकर इलायस एक अच्छी दुश्मनी कर सकते हैं।

डीन एम्ब्रोज़ और इलायस कि दुश्मनी नई नहीं है। पिछले साल इन दोनों ने कई मुकाबले दिए थे। हालांकि, इस बार अगर इनकी दुश्मनी होगी तो उसमे एक चीज़ तो अलग होगी। इलायस पहले एक हील थे और एम्ब्रोज़ एक फेस, अब इलायस एक फेस हैं और एम्ब्रोज़ एक हील हैं।

इस समय WWE एम्ब्रोज़ को एक ऐसा हील दिखा रही है जो कि आने वाले समय में शोज को मेन इवेंट करेगा। अगर इलायस को भी ऐसा ही पुश देना चाहती है तो इनकी दुश्मनी एंब्रोज के साथ होनी चाहिए। यह दोनों मिलकर रॉ में एक बढ़िया स्टोरी दिखा सकते हैं। इन दोनों के बीच हमें यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लेकर भी मुकाबला भी हो सकता है।

#2 दोनों ब्रांड्स के बीच का फर्क दिखेगा

पहले ब्रांड स्प्लिट के दौरान स्मैकडाउन को एक ऐसे ब्रांड के तौर पर देखा जाता था जहां पर शानदार मुकाबले देखने को मिलते हैं लेकिन वहां ज्यादा मशहूर सुपरस्टार्स नहीं होते हैं। वहीं रॉ में मशहूर सुपरस्टार्स तो होते थे लेकिन ब्रांड का ध्यान फैंस का मनोरंजन करने में ज्यादा होता था।

अगर देखा जाए तो इस समय भी ऐसा ही हो रहा है। स्मैकडाउन में रैसलर्स मिलकर शानदार मुकाबले दे रहे हैं और वही रॉ में बड़े सुपरस्टार्स हैं अच्छे मुकाबले देने से ज्यादा फैंस का मनोरंजन करते हैं।

इलायस भी एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपनी माइक स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। वह अच्छे मुकाबले तो देते हैं लेकिन इससे ज्यादा वह अपने गानों से फैंस का मनोरंजन करते हैं।

अगर इलायस कंपनी का नया चेहरा बनते हैं तो इससे वह WWE यूनिवर्स का मनोरंजन ज्यादा कर सकते हैं।

Ad

#1 बड़े रैसलर्स के साथ इनकी टैग टीम देखने को मिलेगी

जब भी एक रैसलर को कंपनी मेन इवेंट स्टार बनाने का फैसला कर लेती है तब उन्हें फैंस को भी ऐसा महसूस कराना होता है। कई बार इसका मतलब होता है कि चीज़ो को सोच समझ के और धीरे-धीरे किया जाए, या फिर बड़ी स्टोरीलाइन में डाला जाए या फिर एक टाइटल जितवाया जाए।

कंपनी इस काम को जितना जल्दी करना चाहेगी उतना ही उस रैसलर को किसी स्टार का सपोर्ट देना होगा।

इलायस और जॉन सीना पहले भी एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इलायस को हमेशा से ही एक मिड कार्ड रैसलर के तौर पर देखा गया है और NXT में भी उन्हें मेन इवेंट स्टार के तौर पर नहीं देखा गया था।

Ad

अगर WWE उन्हें नया चेहरा बनाना चाहती है तो हमें उनकी जोड़ी जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे सुपरस्टार्स के साथ देखने को मिल सकती है।

लेखक- माइक चिन अनुवादक- आरती शर्मा

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda