• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • लंबे रिलेशनशिप के बाद मौजूदा WWE चैंपियन ने रचाई शादी

लंबे रिलेशनशिप के बाद मौजूदा WWE चैंपियन ने रचाई शादी

WWE रॉ सुपरस्टार कायरी सेन ने 22 फरवरी को शादी कर ली है। कायरी सेन इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं। उनकी पार्टनर असुका हैं। WWE ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी। कायरी सेन ने भी एक पत्र के जरिए ये बात कही है। हालांकि उनके पति कौन है इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं है। लेकिन ये बात जरूर पता चली है कि वो कई साल से रिलेशनशिप में थी। कायरी सेन ने इस बात की जानकारी भी दी है कि वो रेसलिंग को अभी छोड़ना नहीं चाहेंगी। वो अपने काम को करती रहेंगी और प्रो रेसलिंग में अपनी मेहनत करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों गोल्डबर्ग को द फीन्ड पर जीत मिलनी चाहिए और 2 जिनकी वजह से द फीन्ड की जीत होनी चाहिए

Ad
Expand Tweet

मेन रोस्टर में डेब्यू से पहले कायरी सेन ने NXT में काफी समय बिताया और काफी अच्छा काम किया। काबुकी वॉरियर्स में उन्होंने स्मैकडाउन में डेब्यू किया था। इसमें उनका साथ असुका ने निभाया। हैल इन ए सैल में एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस को हराकर असुका और कायरी सेन ने विमेंस टैग टीम टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर जैसे दिग्गजों के खिलाफ इन दोनों ने अपना टाइटल डिफेंड किया।

जब से असुका और कायरी सेन एक साथ आईं हैं तब से विमेंस टैग टीम डिवीजन को काफी सफलता मिली है। इन दोनों ने काफी अच्छा काम किया है। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए इन्होंने कई अच्छी स्टोरीलाइन्स पर काम किया है। फैंस इनके काम से काफी खुश हैं। असुका तो सिंगल रन के तौर पर भी अच्छा काम कर रही हैं। हालांकि सिंगल रन के तौर पर कायरी सेन को अभी ज्यादा मौका नहीं मिला है। असुका का अच्छा साथ कायरी सेन ने दिया है। कायरी सेन द्वारा अपनी शादी की जानकारी देने के बाद फैंस काफी खुश हो गए। फैंंस ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई दी। फिलहाल कायरी सेन रॉ में अच्छा काम कर रही हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Ad

Quick Links

Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda