![New Zealand v England - ICC Twenty20 World Cup Warm Up](https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/09/0faa7-1506691674-800.jpg 1920w)
केन विलियम्सन को उनके तकनीक और टेंपरामेंट के लिए जाना जाता है। वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और यह उपलब्धि उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग स्किल की वजह से ही मिली है। वह पिछले पांच सालों से गेंदबाजों के खिलाफ अपने इस हथियार का उपयोग करते हैं। विलियम्सन कई प्रकार के स्ट्रोक खेल सकते हैं और ये स्ट्रोक खेलने के लिए विलियम्सन पॉवर की बजाय टाइमिंग पर भरोसा करते हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी जहां तेज स्कोर करने का दबाव होता है, विलियम्सन अपने 'टच प्ले' और 'टाइमिंग' पर निर्भर रहते हैं। वह कम से कम प्रयास में गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने की काबिलियत रखते हैं। मूल लेखक - सोहम समददार अनुवादक - सागर
Edited by Staff Editor