10 ऐसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जिनकी शक़्ल के और भी इंसान हैं मौजूद

hp

सामान्य तौर पर हमशक्ल मतलब ऐसा व्यक्ति जिसका चेहरा, शारीरिक बनावट और चाल-ढंग किसी अन्य व्यक्ति से मिलते-जुलते हों। कई बार ऐसा हुआ है, जब कोई सामान्य सा व्यक्ति तब सुर्खियों में आ जाता है, जब वह किसी लोकप्रिय व्यक्ति का हमशक्ल होता है। फुटबॉल की दुनिया में जैमी वर्डी के हमशक्ल ली चैपमैन के बेहद करीब है। चैपमैन को लिसेस्टर सिटी के पिछले साल प्रीमियर लीग की जीत के परेड में बुलाया गया था। जैमी की तरह क्रिकेट की दुनिया में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके हमशक्ल मौजूद हैं। जिसमें कई क्रिकेटर मशहूर सेलिब्रिटी के हमशक्ल हैं। आइये ऐसे ही 10 क्रिकेटरों और उनके हमशक्ल पर डालते हैं एक नजर: नोट: ये लिस्ट खिलाड़ियों की क्षमता पर आधारित नहीं है। #10 डेल स्टेन और डेनियल क्रेग डेल स्टेन के हमशक्ल जेम्स बांड यानि डेनियल क्रेग हैं। स्टेन ने 2005 में वनडे में डेब्यू किया था। तो वहीं डेनियल क्रेग ने बतौर जेम्स बांड पहली बार 2006 कैसिनो रॉयल में दिखे थे। अफवाह ये भी फैली थी कि क्रेग के बाद स्टेन बतौर जेम्स बांड दिखाई दे सकते हैं। लेकिन इन खबरों को विराम लग चुका है। स्टेन दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनमें गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है। वहीं क्रेग मौजूदा दौर के बेहतरीन ब्रिटिश एक्टर हैं। जिन्हें पूरी दुनिया जेम्स बांड के रूप में जानती है। #10 इयान बेल और स्टेन वावरिंका stan-bell-1474464495-800 इंग्लैंड के बल्लेबाज़ इयान बेल के हमशक्ल तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टेन वावरिंका हैं। वावरिंका जहाँ 2002 में प्रो टेनिस खिलाड़ी बने तो वहीं इयान बेल ने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। उसके बाद वेल ने काफी अच्छा खेल दिखाया। हालाँकि 2015 में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं वावरिंका ने अपने खेल से सभी को हैरत में डाला है। हाल ही में वह US ओपन के विजेता बने हैं। इसके अलावा उनके नाम तीन ग्रैंड स्लैम हैं। जिसमें सिर्फ उन्हें विंबलडन जीतना बाकी है। #8 नासिर हुसैन और व्लादिमीर पुतिन putin-hussain-1474469262-800 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की शक्ल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलती जुलती है। हुसैन ने 1999 से 2003 तक इंग्लैंड की कप्तानी की थी। वह इंग्लैंड के सफल कप्तानों में शुमार हैं। संन्यास के बाद हुसैन आजकल कमेंटेटर के तौर पर दिखते हैं। “प्लेयिंग विथ फायर” जो उनकी ऑटोबायोग्राफी है उसे साल 2005 में ब्रिटिश स्पोर्ट्स बुक अवार्ड्स मिल चुका है। वहीं पुतिन साल 2012 से रूस के राष्ट्रपति पद पर विराजमान हैं। वह दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक हैं। साल 2015 में वह टाइम्स पत्रिका के विश्व नम्बर 1 लीडर चुने गये थे। 2013, 2014 और 2015 में वह फ़ोर्ब्स में दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार हुए। #7 एलिस्टर कुक और हेनरी काविल cook-and-superman-1474470491-800 DC कॉमिक्स सुपरमैन का किरदार निभाने वाले हेनरी काविल इंग्लैंड के सुपरमैन टेस्ट कप्तान एलिस्टर कुक के हमशक्ल हैं। कुक बीते कई सालों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 7 हजार रन बनाने वाले वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक भी लगा चुके हैं। वहीं हेनरी ने हॉलीवुड की दुनिया में DC सिनेमेटिक यूनिवर्स के सुपरमैन किरदार को निभाकर लोकप्रियता हासिल की। अबतक वह दो बार इस भूमिका में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह जस्टिस लीग में भी नजर आने वाले हैं। #6 ब्रैड हॉज और मार्क राफ्लो ruffalo-hodge-1474471226-800 हल्क जैसे सुपर हीरो क किरदार निभा चुके मार्क राफ्लो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ ब्रैड हॉज के हमशक्ल हैं। हाज दुनिया के अनलकी क्रिकेटरों से एक हैं। जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद राष्ट्रीय टीम के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। इसकी वजह 90 और 2000 का युग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का स्वर्णिम युग था। जहाँ उन्हें टीम जगह नहीं मिली। हाज के नाम ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। तो वहीं मार्क हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों में से एक हैं। उन्हें स्पॉटलाइट में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है। इसके अलावा लोग उन्हें हल्क के तौर पर जानते हैं। #5 मैट प्रायर और जेसन स्टेथम prior-statham-1474472761-800 जून 2015 में संन्यास लेने वाले मैट प्रायर के हमशक्ल ट्रांसपोर्टर फिल्म के बैड बॉय जेसन स्टेथम हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ प्रायर ने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की तरफ से 4000 से ज्यादा रन बनाये हैं। उन्होंने कई बार वनडे में इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ी भी की है। चोट की वजह से उन्हें हाल ही में संन्यास लेना पड़ा। जेसन स्टेथम हॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। ट्रांसपोर्टर में उन्हें उनके रोल के लिए लोग याद करते हैं। #4 इशांत शर्मा और ब्रयान रुइज़ sharma-ruiz-1474473795-800 भारत के तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा के हमशक्ल फुटबॉल टीम कोस्टा रिका के कप्तान ब्रयान रुइज़ हैं। टेस्ट मैचों में इशांत को काफी सफलता मिली है। हाल ही में वह चिकुनगुनिया की वजह से कानपुर टेस्ट से बाहर हुए हैं। इशांत ने टेस्ट में 209 और वनडे में 115 विकेट लिए हैं। वहीं ब्रयान ने 86 मैचों में राष्ट्रीय टीम के लिए 20 गोल दाग चुके हैं। वह इंग्लिश क्लब की तरफ से 2011-15 तक जुड़े रहे हैं। #3 वीरेंदर सहवाग और जीवन शर्मा sehwag-1474474484-800 पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ और मौजूदा दौर के ट्विटर किंग वीरेंदर सहवाग के हमशक्ल जीवन शर्मा हैं। सहवाग भारत की तरफ 2 तिहरे शतक बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ हैं। इसके अलावा उनके नाम वनडे में भी दोहरा शतक दर्ज है। वहीं जीवन शर्मा पेशे से दर्जी हैं। लेकिन साल 2009 में वह पॉलिटिक्स में भी आ गये। जीवन को सहवाग से जुड़े विज्ञापन में बॉडी डबल की तरह इस्तेमाल भी किया गया है। #2 हर्शल गिब्स और पिटबुल untitled-design-1-1474475005-800 पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स की शक्ल मशहूर रैपर पिटबुल से मिलता जुलता है। गिब्स को उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है। 300 से ज्यादा वनडे और टेस्ट मैच में नजर आने वाले गिब्स के नाम कई रिकॉर्ड हैं। उनकी सबसे यादगार पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन की है। इस मैच में प्रोटेस ने 434 रन का सफल पीछा किया था। वहीं अरमांडो क्रिस्चियन पेरेज अका पिटबुल अमेरिका सुप्रसिद्ध रैपर हैं। वह पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। #1 सचिन तेंदुलकर और बलवीर चंद sachintendulkarlookalike-1474475613-800 क्रिकेट के भगवान के हमशक्ल बलवीर चंद हैं। सचिन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिचय के मोहताज़ नहीं है। वह ब्रेडमैन को चुनौती देने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। टेस्ट और वनडे के बल्लेबाज़ी के सभी रिकॉर्ड सचिन के नाम है। वह चाहे सबसे ज्यादा शतक बनाने का हो या फिर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हो। सचिन का नाम सबसे ऊपर दर्ज है। वहीं बलवीर चंद का करियर सचिन के हमशक्ल के तौर पर ही रहा है। चंद को MRF, तोशिबा, रेनोल्ड्स और TVS जैसे कई विज्ञापनों में सचिन के बॉडी डबल के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। लेखक-राजदीप पुरी, अनुवादक-जितेन्द्र तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications