Ad
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की शक्ल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलती जुलती है। हुसैन ने 1999 से 2003 तक इंग्लैंड की कप्तानी की थी। वह इंग्लैंड के सफल कप्तानों में शुमार हैं। संन्यास के बाद हुसैन आजकल कमेंटेटर के तौर पर दिखते हैं। “प्लेयिंग विथ फायर” जो उनकी ऑटोबायोग्राफी है उसे साल 2005 में ब्रिटिश स्पोर्ट्स बुक अवार्ड्स मिल चुका है। वहीं पुतिन साल 2012 से रूस के राष्ट्रपति पद पर विराजमान हैं। वह दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक हैं। साल 2015 में वह टाइम्स पत्रिका के विश्व नम्बर 1 लीडर चुने गये थे। 2013, 2014 और 2015 में वह फ़ोर्ब्स में दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार हुए।
Edited by Staff Editor