जमैका के धुरंधर सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने 2000 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू किया था। लेकिन कुछ ही दिन में वह काफी प्रभावी खिलाड़ी बन गये। 2002 में उन्होंने अपने चयन को जस्टिफाई कर दिया जब उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बना डाले। गेल ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने टेस्ट में 2 तिहरे शतक बनाये हैं। साथ ही टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का भी मारा है। साल 2015 के वर्ल्डकप में दोहरा शतक बनाकर वह ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गये। जमैका के इस बल्लेबाज़ को टी-20 क्रिकेट का बादशाह माना जाता है। इस फॉर्मेट में गेल ने अब तक 18 शतक बनाये हैं उनके बाद मैकुलम ने 11 शतक बनाये हैं। वह किसी भी टी-20 टीम के सबसे अहम सदस्य माने जाते रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने आरसीबी के लिए भी खूब रन बनाये हैं। गेल के नाम टी-20 क्रिकेट के सर्वाधिक स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है। गेल एक विस्फोटक बल्लेबाज़ के साथ-साथ शानदार लाइफ जीना भी पसंद करते हैं। उन्हें पार्टी करने का खूब शौक है। हाल के इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि ज़िन्दगी छोटी है इसे हर पल आखिरी मानकर जीना चाहिए। इनके घर पर जो भी आता है उसे अपने घर एहसास गेल करा देते हैं। उनके बचपन में उनकी ज़िन्दगी इतनी शानदार नहीं थी। उनके पिता एक पुलिस ऑफिसर और उनकी माँ कपड़ों का कतरन बेचती थीं। यद्यपि वह बहुत गरीब नहीं थे, लेकिन बहुत अमीर भी नहीं थे। लेखक-आर्य शेखर, अनुवादक-जितेन्द्र तिवारी