सर इसाक एलेग्जेंडर रिचर्ड्स अपने पीढ़ी के विस्फोटक बल्लेबाज़ थे। वह नेचुरल स्ट्रोक प्लेयर थे। वह गेंदबाजों के लिए किसी दुस्वप्न से कम नहीं थे। उस समय उनकी स्ट्राइक 60 थी जब लोग रन बनाने को संघर्ष करते थे। वहीं वन-डे में उनका स्ट्राइक रेट 90 के करीब था। 1974 में रिचर्ड्स ने अपना डेब्यू टेस्ट भारत के खिलाफ खेला था। नयी दिल्ली में दुसरे टेस्ट में ही उन्होंने 192 रन की पारी खेली थी। पहले विश्वकप 1975 में इस सलामी बल्लेबाज़ ने विंडीज को कप जिताने में अहम योगदान दिया था। ये पल उनके करियर का सबसे यादगार पल था। वनडे में उनका उच्च स्कोर 189 था। जो उन्होंने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। जिसे बाद में सईद अनवर ने 1997 में तोड़ा था। रिचर्ड का अफेयर भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ हुआ और 1980 में इन दोनों के एक लड़की मसाबा हुई जो एक फैशन डिज़ाइनर हैं।