10 क्रिकेटर जिनकी बायोपिक शानदार बन सकती है

peitersen-1473352930-800
#2 शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
Ad
warne-1473353386-800

शेन कीथ वॉर्न अपनी लेग स्पिन की कला में काफी माहिर थे। उन्होंने 1992 में अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था। वॉर्न के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सचिन और रवि शास्त्री ने उनकी जमकर खबर ली। पूरी सीरीज उनकी धार कुंद रही। 1993 के एशेज में इंग्लैंड के दौरे पर वॉर्न ने जादुई गेंदबाज़ी की। उन्होंने माइक गेटिंग को अपनी पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। गेंद उनका लेग स्टम्प ले उड़ी। इस गेंद को “बाल ऑफ़ द सेंचुरी” सेंचुरी घोषित किया गया। उसके बाद वॉर्न के करियर में जबरदस्त उछाल आया। भारत को छोड़कर वॉर्न ने दुनिया के सभी कोने में शानदार प्रदर्शन किया। वॉर्न महान स्पिनर होने के अलावा क्रिकेट की दुनिया के सबसे विवादित खिलाड़ी भी रहे। वह कई बार स्मोकिंग करते हुए तो कई बार अपनी जिंदगी से जुडी चीजों के विवादों से घिरे रहे। 2003 वर्ल्डकप से पहले वह डोप टेस्ट में फेल हो गये। जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर कर दिए गये। वॉर्न ने सरेआम स्टीव वा की स्वार्थी कहकर आलोचना भी की थी। 1994 में उन्होंने एक भारतीय बुकी के जरिये मार्क वॉ को मौसम और पिच की रिपोर्ट की जानकारी दी थी। इसके लिए उनके ऊपर कार्यवाही भी हुई थी। शादीशुदा और बच्चों के बावजूद भी वॉर्न के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे। 2005 में उन्होंने एक ब्रिटिश महिला लौरा सयेर्स को खुद से जुड़ने व केविन पीटरसन को छोड़ने की बात कही थी। इसी तरह उनका नाम एंजेला गल्लाघेर से भी जुड़ा, जिसके बाद सिमोन वॉर्न ने उन्हें तलाक दे दिया। सिमोन ने अधिकारिक तलाक बाद भी वॉर्न को एक और मौका देना चाहा। लेकिन वॉर्न का नाम फिर एक ब्रिटिश मॉडल से जुड़ा। वह गलती अपनी पत्नी को सन्देश भेज बैठे थे। बाद में इस दिग्गज स्पिनर का नाम लिज़ हर्ले के साथ जुड़ा। लेकिन हर्ले ने वार्न को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उनका नाम एक पोर्नस्टार से जुड़ा था। साल 2007 में वॉर्न ने अपना आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। टेस्ट में उनके नाम 708 विकेट हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications