योर्कर को किसी का गेंदबाज का सबसे कारगर हथियार माना जाता है और अगर एक भी योर्कर सभी ठिकाने पर पड़ जाये तो बल्लेबाज के लिए बचना लगभग नामुंकिन हो जाता है। इसका अंदाजा वकार युनिस और लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी को देखकर लगाया जा सकता है।
जहाँ मलिंगा अब अपने करियर के अंतिम दौर में वैसे खतरनाक नहीं रहे लेकिन वकार संन्यास के समय तक कहर बरपा रहे था। उन्होंने अपने पीढ़ी के सभी बल्लेबाजों को अपनी योर्कर से परेशान किया और उनका विकेट भी हासिल किया। अंतिम के कुछ ओवरों में वकार का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बुरे सपने की तरह होता था।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे अच्छे फिनिशर माने जाते हैं। उन्होंने भले ही अपने करियर के दौरान वकार का सामना नहीं किया लेकिन अन्य सभी गेंदबाजों का धोनी ने जम कर धुनाई की।
क्या यह देखना रोचक नहीं होता कि अंतिम ओवरों का सबसे खतरनाक गेंदबाज का सामना दुनिया का सबसे अच्छा फिनिसर कैसे करता है?