सर डॉन ब्रेडमैन के पीढ़ी के बाद सचिन तेंदुलकर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते है और मैलकॉम मार्शल क्रिकेट इतिहास के सबसे महान तेज गेंदबाजों में एक। दोनों महान खिलाड़ियों का सामना 1992 विश्वकप में हुआ था जहाँ सचिन से मार्शल को लेग साइड की तरफ कई शॉट खेले थे।
सचिन ने वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा, कर्टली एम्ब्रोस जैसे गेंदबाजों का सामना आसानी से किया था लेकिन आप अनुमान लगा सकते हैं कि जब सचिन का सामना मैलकॉम मार्शल से होता तो कैसा होता? टेस्ट मैचों में मार्शल का गेंदबाजी औसत 20.9 है जो 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतर है।
मार्शल ने अपने समय के सभी बल्लेबाजों को अपनी गति और स्विंग की मदद से ढेर कर दिया था। क्या वो लाल गेंद के साथ ऐसा ही कारनामा उस बल्लेबाज के सामने कर सकते थे जिसने अपनी पीढ़ी के सभी गेंदबाजों की गेदों को बौना साबित किया है।