Ad
2011 वर्ल्डकप में टीम इंडिया के कप्तान ने भारत को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार जीत दिलाई थी। 275 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 114/3 हो गया था। धोनी ने इसके बाद ख़ुद को प्रमोट किया और फिर जो हुआ वह इतिहास बन गया। 79 गेंदो पर 91 रन बनाते हुए धोनी ने भारत को 28 साल बाद 50 ओवर का वर्ल्ड चैंपियंन बनाया और नुवान कुलसेखरा की गेंद पर छक्का मारते हुए जीत दर्ज की, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।
Edited by Staff Editor