Ad
सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के रन मशीन रोहित शर्मा, जिन्हें जाना जाता है बड़ी पारी खेलने के लिए। 2013 ने रोहित शर्मा को एक नई पहचान दी, जब उस साल रोहित ने वनडे में दो बार दोहरा शतक लगाया। ऐसा करने वाले रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं। 2011 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हिस्सा रहे रोहित शर्मा मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। आईपीएल इतिहास में दाएं हाथ का ये बल्लेबाज़ सबसे ज़्यादा रनों के मामले में तीसरे पायदान पर है। रोहित ने मुंबई को दो बार चैंपियन भी बनाया है। IPL से कमाई: 11 करोड़ 50 लाख रुपये BCCI के केंद्रीय अनुंबध से कमाई: 50 लाख रुपये (ग्रेड बी) कुल कमाई: 12 करोड़ रुपये
Edited by Staff Editor