फ़ेसबुक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 10 क्रिकेटर

shikhar-dhawan-1467367116-800

हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां क्रिकेट और क्रिकेट स्टार को अन्य खेलों के मुकाबले सबसे ज्यादा कवरेज मिलता है। कई बार तो क्रिकेट के सितारे बॉलीवुड के ग्लैमर्स इंडस्ट्री पर भी भरी पड़ते हैं। वास्तव में क्रिकेटर ग्लोबली काफी लोकप्रिय होते हैं। क्रिकेट खेलने वाले देशों का परिवार काफी छोटा है। क्रिकेट खेलने वाले देशों में भारत सबसे लोकप्रिय देश है। क्रिकेट आज की तारीख में भारत में एक धर्म की तरह है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों में भारत के कई खिलाड़ी शामिल हैं। आज हम आपको 10 ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बतायेंगे, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म के फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं: #10 शिखर धवन-6.96 मिलियन टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज़ फेसबुक पर अपने जीवन से जुडी चीजें हाईलाइट करता रहता है। इस वजह से धवन के फ़ैन काफी ज्यादा हैं। 30 साल के इस दिल्ली के क्रिकेटर ने बैंगलोर में ऑटोरिक्शा की सवारी करते हुए अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। जिसमें कैप्शन में लिखा था, “फ्लाई लाइक ए फेरारी”। फेसबुक पर शिखर के चाहने वाले उन्हें बल्लेबाज़ी का पूर्ण रूप से पॉवरहाउस मानते हैं। उनके अधिकारिक पेज को 6.96 मिलियन लाइक्स अब तक मिल चुके हैं।#9 क्रिस गेल-7.14 मिलियन chris-gayle-1467367492-800 पार्टी करना कोई गेल से सीखे। इस कैरेबियाई बल्लेबाज़ को मैदान से बाहर अच्छे से पार्टी मिज़ाज वाला आदमी माना जाता है। वेस्टइंडीज़ क्रिकेट की बात करें तो वहां पर मैच हारने पर भी लोग पार्टी करते हैं। वहां के लोग टीम की हार और जीत से मतलब नहीं रखते हैं। वहीं क्रिस गेल क्रिकेट के ब्रांड हैं। इस आईपीएल स्टार के बहुत से फैन हैं और उनमें सबसे ज्यादा भारतीय हैं। उनके फेसबुक हैंडल का नाम “क्रिस गेल स्पार्टन” है। क्रिस गेल हमेशा खबरों में बने रहते हैं, भले ही वह अच्छी हों या बुरी। इस वजह से भी वह इस लिस्ट में बने रहते हैं। उनके अधिकारिक फेसबुक पेज को अबतक 7.14 मिलियन लोगों ने लाइक्स किया हुआ है। इसके आलावा उनके फैन्स ने कई और पेज बना रखे हैं।#8 मुशफिकुर रहीम- 7.50 मिलियन rahim-1467367713-800 ये एक सोचने का विषय है कि कैसे एक ऐसे खिलाड़ी ने इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसने क्रिकेट को उतना प्रभावित नहीं किया है। इसके पीछे की वजह सिर्फ रहीम की प्रतिभा और खेल के प्रति लगन ही है। बांग्लादेश के उपकप्तान के फेसबुक पेज पर अगर गौर करें तो वह अपने फैन्स से काफी जुड़े रहते हैं। जिसके लिए वह हर दिन कोई न कोई पोस्ट किया करते हैं। भारत की तरह ही बांग्लादेश में भी क्रिकेट को लोग बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं। रहीम बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। उनकी सफलता की कहानी भी काफी रोचक है। जिससे वह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उनके फेसबुक पेज को डीविलियर्स और पीटरसन से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इसकी वजह उनका अपने पेज पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहना है। उन्हें अभी तक अपने फेसबुक पेज पर 7.5 मिलियन लाइक्स मिले हैं। #7 शाकिब अल हसन- 8.72 मिलियन shakib-1467367746-800 बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके शाकिब अल हसन को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने बेहतर खेल भी दिखाया है। शाकिब अल हसन एक खतरनाक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें लोग आईपीएल में भी खूब पसंद करते हैं। शाकिब अल हसन ट्विटर और फेसबुक पर दोनों जगह काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी वाइफ के साथ नाईटआउट की तस्वीरें भी पोस्ट किया करते हैं। वह लोगों को अपनी लाइफ और अपने विचार से अवगत कराते रहते हैं। जिसकी वजह से लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। शाकिब को फेसबुक पर 8.72 मिलियन लाइक्स मिले हैं। जिससे वह इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं।#6 रोहित शर्मा- 9.88 मिलियन rohit-sharma-1467367796-800 रोहित शर्मा अपने फैन्स की आंखों में किसी हीरो से कम नहीं हैं। उन्होंने कई बार भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलकर टीम का मान बढाया है। उनके फैन्स उनसे काफी उम्मीदें भी रखते हैं। रोहित को जब भी अपनी भावना जाहिर करनी होती है, वह फेसबुक का सहारा लेते हैं। साथ ही वह अपने समर्थकों का जवाब भी तेजी से देते हैं। इस वजह से लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। वह अपनी हॉबी के अलावा अपनी पसंद, नापसंद को भी सोशल मीडिया पर जाहिर करते रहते हैं। साथ ही उनके व्यंग और जवाब देने के अंदाज उनके फेसबुक पेज के 9.88 मिलियन लाइक्स को जस्टिफाई करता है।#5 युवराज सिंह- 12.18 मिलियन yuvraj-singh-1467367824-800 युवी ने जबसे कैंसर को मात देकर दोबारा से खेल में वापसी की है, तब से लोग उनसे खूब प्रेरित होते हैं। यहां तक जिन्हें क्रिकेट में कोई भी दिलचस्पी नहीं होती है। वह भी उन्हें पसंद करते हैं। उनका ट्विटर हैंडल @YUVISTRONG है और उतने मजबूत भी हैं। साल 2007 के टी-20 वर्ल्डकप में युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाये थे। जो शायद ही कोई भूल सकता है। उसके बाद जब ये खिलाड़ी बीमार हुआ तो लोगों ने इस खिलाड़ी को काफी समर्थन दिया। युवराज खुद में एक आइकॉन हैं और प्रेरणादायक इन्सान हैं। इस वजह से वह फेसबुक पर काफी लोकप्रिय हैं। इसमें तब और इजाफा हुआ जब उनकी प्रेमिका मनोरंजन जगत से ताल्लुक रखती हैं। युवराज इस लिस्ट में 5वें नम्बर हैं और उन्हें 12.18 लाइक्स मिल चुके हैं। # 4 वीरेंदर सहवाग-12.43 मिलियन sehwag-1467367859-800 वीरू इस लिए आज भी लोकप्रिय हैं क्योंकि आज भी आने वाले क्रिकेटरों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। वह उन चुनिन्दा खिलाड़ियों में से हैं, जिसने ज्यादा ट्रेनिंग के बजाय अपनी प्रतिभा के दम पर विश्वक्रिकेट पर राज किया। उनकी क्रिकेट एक अलग ही स्टाइल की थी। वह किताबी कम नवाबी अंदाज वाले ज्यादा थे। उनका ये साहसी अंदाज युवा क्रिकेटरों के लिए खेल में आने के लिए प्रेरणादायी साबित हो रहा है। वीरू भारत और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज़ माने जाते हैं। इसके अलावा वह बहुत ही शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं। उनका फेसबुक पेज उनकी पीआर टीम और उनके द्वारा खुद हैंडल की जाती है। उनका ये पेज बहुत अच्छे से मैनेज हो रहा है जिससे भारतीय क्रिकेट फैन्स में अपने सलामी बल्लेबाज़ में लगातार उत्साह बना रहता है।#3 एमएस धोनी- 18.61 मिलियन dhoni-1467367899-800 भारतीय क्रिकेट टीम के “कैप्टेन कूल” किसी भी कठिन से कठिन मौके का बड़े ही शांत मन से सामना करते हैं। वह भारत के सबसे महान कप्तान हैं। इस वजह से वह आराम से लोगों के जहन में बस जाते हैं। धोनी अब एक पति और पिता भी है। साथ ही उन्होंने खुद को एक पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर पेश किया है। न सिर्फ क्रिकेट के लिए बल्कि वह अपने मनोरंजक स्टाइल के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं। रांची के इस खिलाड़ी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म भी बन रही है। बतौर कप्तान उनके कई ऐसे निर्णय रहे हैं, जिन्हें भारत ही नहीं विदेशों में भी काई सम्मान मिला है। वह अपना मैन ऑफ़ द मैच अक्सर किसी न किसी टीममेट को दे देते हैं। जो उनसे ज्यादा डिजर्व करता है। ये उनके मानवीय पहलू को उजागर करता है। इस वजह से उन्हें फेसबुक पर 18.61 लाइक्स मिले हैं।#2 सचिन तेंदुलकर-27.19 मिलियन sachin-1467368128-800 क्रिकेट के भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन रमेश तंदुलकर का इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहना एक शॉक की तरह है। हालांकि उन्हें फेसबुक पर 27.19 मिलियन लोगों की लाइक्स मिली हुई है। इसके आलावा उनके अनधिकृत पेजों को भी अच्छी संख्या में लाइक्स मिले हुए हैं। जहां लोग उन्हें बेस्ट क्रिकेटर बताने के लिए नोंक-झोंक भी करते हैं। वह एक अच्छे इन्सान हैं, इसके अलावा वह एक बेहतरीन बल्लेबाज़ तो थे ही। उनके पोस्ट से उनकी देश के प्रति प्यार को हम देख सकते हैं। वह विदेश की यात्रा पर होते हैं तब भी अपने देश को सबसे अच्छा बताते हैं। सचिन फेसबुक अपने जीवन के प्राइवेट बातों से इतर जीवन की छोटी-छोटी बातों का जिक्र करते हैं।#1 विराट कोहली- 30.22 मिलियन virat-kohli-1467368164-800 आक्रमकता, प्रतिभा और मीडिया को हैंडल करने की कला ने विराट कोहली को एक कम्पलीट पॅकेज बनाया है। वर्तमान में वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। इसके अलावा लगातार अच्छे से अच्छा करने की सोचते हैं। मैदान के इतर विराट कोहली खबरों में कई वजहों से बने रहते हैं। जिसमें बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से डेटिंग करने की खबरें अक्सर मीडिया में बनी रहती हैं। इसके लिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बार आवाज भी उठाई थी। इसके आलावा वह चैरिटी भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने ओल्डऐज होम्स जाकर लोगों की मदद की थी। युवा बल्लेबाज़ विराट कोहली समाज की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाना जानते हैं। साथ ही उन्हें ये भी पता है कि वह भारतीय टीम के इस वक्त चेहरे हैं। इसलिए वह बहुत सोच समझकर ही पोस्ट करते हैं। इस वक्त वह सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उन्हें 30.22 मिलियन लाइक्स मिले हुये हैं।