भारतीय क्रिकेट टीम के “कैप्टेन कूल” किसी भी कठिन से कठिन मौके का बड़े ही शांत मन से सामना करते हैं। वह भारत के सबसे महान कप्तान हैं। इस वजह से वह आराम से लोगों के जहन में बस जाते हैं। धोनी अब एक पति और पिता भी है। साथ ही उन्होंने खुद को एक पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर पेश किया है। न सिर्फ क्रिकेट के लिए बल्कि वह अपने मनोरंजक स्टाइल के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं। रांची के इस खिलाड़ी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म भी बन रही है। बतौर कप्तान उनके कई ऐसे निर्णय रहे हैं, जिन्हें भारत ही नहीं विदेशों में भी काई सम्मान मिला है। वह अपना मैन ऑफ़ द मैच अक्सर किसी न किसी टीममेट को दे देते हैं। जो उनसे ज्यादा डिजर्व करता है। ये उनके मानवीय पहलू को उजागर करता है। इस वजह से उन्हें फेसबुक पर 18.61 लाइक्स मिले हैं।