Ad

Ad
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक को हमेशा साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड के फाइनल मैच के लिए याद किया जायेगा। उसके बाद से मिस्बाह भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। मिस्बाह ने भारत के खिलाफ टेस्ट में दो शतक लगाये हैं। सभी प्रारूपों में मिस्बाह का औसत 55 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने हमेशा भारतीय गेंदबाजों पर आक्रमण किया है। साल 2015 के वर्ल्ड कप में भी 90 के स्ट्राइक रेट से मिस्बाह ने 74 रन की पारी खेली थी। ये उनका भारत के खिलाफ आखिरी मैच भी था।
Edited by Staff Editor