2015 विश्वकप के बाद से इन 10 बल्लेबाजों को नंबर 4 पर आजमा चुकी है टीम इंडिया

#3 महेंद्र सिंह धोनी
पारी: 9, रन: 320, औसत: 35.55

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस क्रम पर हाथ आजमाया लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाये। यहाँ खेली 9 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक ही निकले हैं। उनका करियर औसत जहाँ 50 से ऊपर है वहीं इन 9 पारियों में वह 35 के आसपास का ही है। चौथा क्रम 2015 विश्वकप के बाद से ही भारत को परेशान कर रहा ही ऐसे में टीम के पास धोनी से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। धोनी ने कुछ समय पहले ही वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किये हैं। अब देखने वाली बात होगी क्या कोहली धोनी को एशिया कप में इस क्रम पर खेलने को बोलते हैं या नहीं।