एमएस धोनी
Ad

Ad
धोनी भारतीय बाज़ार के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, उन्होंने क्रिकेट में जिन ऊँचाइयों को छुआ है, उसे बिरले ही छु पाते हैं। लम्बे समय तक वह भारतीय टीम के कप्तान रहे साथ ही आईपीएल व बीसीसीआई से उन्हें हमेशा सबसे ज्यादा पैसा मिला है। धोनी की नेट आय 110 मिलियन डॉलर अथवा 734 करोड़ रुपये है। भारत के सीमित ओवर के कप्तान के तौर पर धोनी को 12 मिलियन डॉलर मिलता था। वहीं धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट से 15 करोड़ रुपये की फीस मिलती है। वहीं धोनी के नाम 25 करोड़ की लक्जरी गाड़ियां और बाइक हैं। इसके अलावा पूरे देश में उनका 522 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट है। इसके अलावा वह आईएसएल टीम चेन्नयन एफसी के सहमालिक हैं।
Edited by Staff Editor