10 महान टेस्ट खिलाड़ी जिनका औसत 50 से कम रहा

#9 मार्टिन क्रो
Ad

440b6-1503731687-800

पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान को देश का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वास्तव में, देश के कई क्रिकेटरों ने अपने करियर के संवारने के लिए क्रो को देखा। उन्होंने 19 की उम्र में न्यूजीलैंड के लिए शुरुआत की और अंत तक कई पुरस्कार जीतते चले गये ।

क्रो को 1985 में 'विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का नाम दिया गया था और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाजों में से एक के ख़िताब से भी नवाज़ा गया। 1992 के क्रिकेट विश्व कप में उन्होंने टूर्नामेंट के खिलाड़ी का ख़िताब भी जीता। कई सालों तक उन्होंने न्यूजीलैंड के टेस्ट और एकदिवसीय दोनों मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान में वह सूची में चौथे स्थान पर है।

ऑकलैंड के खिलाड़ी ने 77 टेस्ट और 143 वनडे में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 45.36 के अच्छे औसत से 5444 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का अंत किया। उनका टेस्ट कैरियर में उनके नाम 17 शतकों और 18 अर्धशतकों के साथ 299 के सर्वोच्च स्कोर भी था। दुर्भाग्य से, कैंसर के कारण 3 मार्च, 2016 को मार्टिन क्रो का निधन हो गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications