केविन पीटरसन इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक थे। स्वाभाविक रूप से एक आक्रामक बल्लेबाज रहे, उन्होंने कई गेंदबाजी आक्रमणों को नाकाम कर दिया और अकेले दम पर इंग्लैंड के लिए कई मैच जीते। दक्षिण अफ्रीका में जन्में पीटरसन करियर में कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने गये। जिनमें से एक था पहले 25 टेस्ट मैचों में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे, यहाँ तक द गार्जियन अख़बार ने उन्हें इंग्लैंड का सबसे बड़ा बल्लेबाज बताया।
केपी जिस नाम से वह मशहूर हैं, उन्होंने प्रसिद्ध 2005 एशेज में कुछ यादगार पारियां भी खेली, उन्होंने ली, मैक्ग्रा और वॉर्न जैसे महान कौशल वाले गेंदबाजों का सामना किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद के आगाज़ की घोषणा की। केपी हालांकि भारत के खिलाफ सबसे सफल रहे, जिनके खिलाफ उन्होंने 6 शतक बनाए।
कुल 104 टेस्ट में, पीटरसन ने 47.28 की औसत औसत से 8181 रन बनाए। उन्होंने 227 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 शतक और 35 अर्धशतक लगाये हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन स्कोरर की सूची में वर्तमान में 5 वें स्थान पर हैं, दाएं हाथ वाला यह बल्लेबाज़ एक विवाद के बाद से इंग्लैंड के लिए नहीं खेल रहा है।