#6 रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे साथ ही खेले
Ad
कर्नाटक के इन दोनों खिलाड़ियों ने अबतक चार विभिन्न आईपीएल टीमों के लिए खेला है, लेकिन वह हर बार साथ में ही रहे हैं। ऐसा 8 सीजन से लगातार होता आया है। इस साल भी वह एक साथ ही हैं। साल 2008 में ये दोनों मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलना शुरू किए थे। इसके बाद ये दोनों आरसीबी के लिए 2 सीजन में खेले। उसके बाद ये दोनों खिलाड़ी पुणे वारियर इंडिया की टीम में आ गये। जहाँ इन दोनों ने 2 सीजन साथ बिताये। लेकिन साल 2014 से ये दोनों खिलाड़ी केकेआर के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी को जय-वीरू की जोड़ी कहा जा सकता है।
Edited by Staff Editor