ग्रीम स्मिथ को लगता है दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा होगा मुश्किलों भरा

ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान रहे हैं

[caption id="attachment_10102" align="alignnone" width="594"] ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान रहे हैं[/caption] Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी टीम के भारत में सीरीज जीतने की संभावनों को बहुत कठिन बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि दक्षिण अफ्रीका 2006 से अपने देश से बाहर एक भी सीरीज नही हारी है लेकिन ये देखना होगा कि वो भारत के खिलाफ उन्हीं के घर में कैसा प्रदर्शन करते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत में दो महीने से भी ज्यादा रहेगी और इसके बाद उन्हें अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। स्मिथ ने ये भी कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैचों में भारत के खिलाफ दिखाया गया प्रदर्शन बहुत मायने रखेगा। स्मिथ ने रिकॉर्ड 109 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है और उसमें से 53 मैच जीते हैं। उन्ही की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 2008 और 2010 में भारत में सीरीज ड्रॉ करवाई थी। पिछली बार अपने देश से बाहर दक्षिण अफ्रीका 2006 में श्रीलंका के खिलाफ हारी थी और उस समय भी स्मिथ कप्तान थे। स्मिथ को उम्मीद है कि ये रिकॉर्ड भारत दौरे के बाद भी बरक़रार रहेगा। इसके अलावा स्मिथ ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के बारे में कहा कि उन्हें टेस्ट में नही चुना गया है और वो चाहते हैं कि डी कॉक अपने आप को मानसिक तौर पर मजबूत बनाएं ताकि ज्यादा दिनों तक वो खेल सकें। उन्हें असफलताओं से घबराना नही चाहिए। लेखक: श्रीकांत केके, अनुवादक: निशांत द्रविड़

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications