#8 2003 वर्ल्ड कप- ग्लेन मैक्ग्रा, ऑस्ट्रेलिया

ये पहला वर्ल्ड कप था जिसका आयोजन अफ्रीका में किया गया था। इस वर्ल्ड कप को साउथ अफ्रीका, केन्या और जिम्बाब्वे ने मिलकर होस्ट किया था। इस टूर्नामेंट में काफी समय बाद भारत ने शानदार प्रदर्शन के जरिए फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में भारत का मुकाबला दो बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हुआ।
ऑस्ट्रलिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप की फाइनल इनिंग्स का सबसे बड़ा लक्ष्य (360) भारत के सामने रख दिया। इतने बड़े लक्ष्य को भारत हासिल नहीं कर पाया और एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बन गया था। मैच की आखिरी गेंद की बात करें तो ये ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने डाली थी। इस गेंद पर ग्लैन ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए मैच समेट दिया था।
यह भी पढ़ें: 10 सबसे दुर्भाग्यपूर्ण भारतीय क्रिकेटर जिन्हें टीम इंडिया के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले (2000-2018)