आईपीएल के हर सीजन में आखिरी गेंद डालने वाले सभी गेंदबाज

आरपी सिंह
आरपी सिंह

आईपीएल 2017, मिचेल जॉनसन-मुंबई इंडियंस

Ad
मिचेल जॉनसन
मिचेल जॉनसन

इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस थी और उस सीजन की आखिरी गेंद मिचेल जॉनसन ने डाली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुुए मुंबई की टीम सिर्फ 129 रन ही बना सकी थी। मुंबई ने इस लक्ष्य को सफलता पूर्वक डिफेंड किया।

Ad

आखिरी 6 गेंद पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी मिचेल जॉनसन को सौंपी। मनोज तिवारी ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया लेकिन अगली गेंद पर वो आउट हो गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ भी पवेलियन लौट गए। इस तरह से जॉनसन ने 11 रनों को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

आईपीएल 2016, भुवनेश्वर कुमार-सनराइजर्स हैदराबाद

भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 2016 के फाइनल में सनराइजर्स ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 208 रन बनाए थे और आरसीबी की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई थी। आखिरी ओवर में बेंगलुरु को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 9 रन देकर सनराइजर्स को पहली बार चैंपियन बना दिया था।

Ad

आईपीएल 2015, विनय कुमार-मुंबई इंडियंस

विनय कुमार
विनय कुमार

आईपीएल 2015 के फाइनल में मुंबई ने पहले खेलते हुए 202 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 137 रन तक 8 विकेट गंवा दिए और आखिर में 41 रन से मैच हार गई। आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 63 रन चाहिए थे और गेंदबाजी विनय कुमार ने की थी। वो उस सीजन आखिरी गेंद फेंकने वाले गेंदबाज थे।

Ad

आईपीएल 2014, परविंदर अवाना-किंग्स इलेवन पंजाब

परविंदर अवाना
परविंदर अवाना

आईपीएल 2014 का फाइनल केकेआर और पंजाब के बीच हुआ था। पंजाब ने 200 रनों का टार्गेट केकेआर के सामने रखा था और उन्होंने इसे हासिल कर लिया था। इस सीजन की आखिरी गेंद परविंदर अवाना ने डाली थी। पियूष चावला ने अवाना की गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को चैंपियन बना दिया था।

Ad

आईपीएल 2013, किरोन पोलार्ड-मुंबई इंडियंस

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

आईपीएल 2013 का फाइनल मुंबई और चेन्नई के बीच हुआ था। रोहित शर्मा पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे थे। मुंबई ने पहले खेलते हुए 148/9 का स्कोर बनाया और चेन्नई की टीम धोनी की जबरदस्त पारी के बावजूद मैच हार गई। आखिरी ओवर में जीत के लिए उन्हें 39 रन चाहिए थे। पोलार्ड ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की और लक्ष्य को डिफेंड किया। धोनी ने पहली दो गेंद पर बाउंड्री जरुर लगाया लेकिन पोलार्ड ने अगली 3 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications