एम एस धोनी की कप्तानी के 2 बड़े रिकॉर्ड जिनका टूटना काफी मुश्किल है

एम एस धोनी
एम एस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी ने 15 अगस्त को अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही उनके शानदार करियर का समापन हो गया। एम एस धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है। निचले क्रम में आकर उन्होंने कई बार भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला और मैच जिताए।

Ad

इसके अलावा एम एस धोनी वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन कप्तान भी बनकर उभरे। अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को जबरदस्त सफलता दिलाई और उनका नाम क्रिकेट इतिहास के महान कप्तानों की सूची में दर्ज हो गया। एम एस धोनी एक ऐसे कप्तान थे जिन्होंने आते ही वर्ल्ड कप जैसा खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल करते चले गए।

ये भी पढ़ें: 2 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 25 से ज्यादा शतक लगाए हैं

इसी दौरान एम एस धोनी ने कप्तानी के कई सारे रिकॉर्ड्स भी बनाए। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती थी और टीम कई मुकाबले जीतती थी। यही वजह है कि कई बड़े टूर्नामेंट भारतीय टीम ने एम एस धोनी की कप्तानी में जीते। इन सभी सफलताओं की वजह से एम एस धोनी के नाम कप्तानी के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए। इनमें से 2 रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिनका टूटना आने वाले सालों में काफी मुश्किल लगता है। हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं दो रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे।

आइए जानते हैं कि एम एस धोनी के वो 2 बड़े रिकॉर्ड्स कौन-कौन से हैं।

2.टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार कप्तानी करने का रिकॉर्ड

2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एम एस धोनी और लसिथ मलिंगा
2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एम एस धोनी और लसिथ मलिंगा

2007 में जब पहला टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में हुआ था तो उस वक्त धोनी को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने वहां जाकर भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया था। उसके बाद से वो लगातार टीम के कप्तान रहे। एम एस धोनी ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

Ad

हम यहां ये भी कह सकते हैं कि उनके अलावा अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में किसी और भारतीय खिलाड़ी ने भारत का नेतृत्व नहीं किया है। साल 2016 में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और तब धोनी ही कप्तान थे।

2007 से लेकर 2016 तक कुल 6 टी20 वर्ल्ड कप हुए और इन सभी टूर्नामेंट्स में एम एस धोनी ने कप्तानी की। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसका टूटना काफी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें: 2 भारतीय बल्लेबाज जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 5 हजार रन बना सकते हैं

1.तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान

एम एस धोनी
एम एस धोनी

एमएस धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपनी कप्तानी में जीता। साथ ही उनकी कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर भी पहुंचा था।

ये कारनामा करने वाले धोनी विश्व के एकमात्र कप्तान हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अब नहीं खेली जाएगी और इसी वजह से उनके इस रिकॉर्ड के टूटने की संभावना भी खत्म हो गयी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications