1.क्रिस गेल
क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने जितने छक्के आईपीएल में लगाए हैं, उसके आसपास कोई भी बल्लेबाज नहीं है। आईपीएल और टी20 इतिहास का सर्वाधिक स्कोर (175*) भी उनके नाम ही है। पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ उन्होंने ये धुआंधार पारी खेली थी।
क्रिस गेल ने अभी तक आईपीएल में 125 मुकाबले खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 326 छक्के लगाए हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी बल्लेबाजों से कितने आगे हैं। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 151 का है। क्रिस गेल इस वक्त किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं और इस सीजन भी हमें उनका वही विस्फोटक अंदाज दिख सकता है।