रोहित शर्मा इस वक्त भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। वो सीमित ओवरों में टीम के कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे लेकिन एम एस धोनी ने 2013 में उनसे ओपनिंग कराना शुरु किया और वहीं से रोहित शर्मा की किस्मत बदल गई। रोहित शर्मा ने उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो वनडे क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज बन चुके हैं।
रोहित शर्मा अभी तक वनडे के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम वनडे में 3 दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वो वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 264 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप - 2 टीमें
वहीं रोहित शर्मा छक्के लगाने में भी माहिर माने जाते हैं। एक बार क्रीज पर जमने के बाद वो बेहद आसानी से छक्के लगाते हैं। अभी तक छक्कों के मामले में कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उन 2 वनडे मैचों के बारे में बताएंगे जिसमें रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए।
2 मैच जिसमें रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए
16 छक्के vs ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2013
रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले सबसे आगे हैं। रोहित शर्मा अगर एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो गेंदबाजों की खैर नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ था 3 नवंबर 2013 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलोर में खेले गए वनडे मैच मुकाबले में, जिसमें रोहित शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: वनडे में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाज
रोहित ने अपनी इस पारी में 16 छक्के लगाए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 383 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 45.1 ओवर में 326 रनों पर सिमट गई थी। टीम इंडिया ने ये मैच 57 रनों से जीता था और रोहित शर्मा की ये पारी हमेशा लोगों को याद रहेगी।