वीडियो: जब ट्रेविस बर्ट ने 1 गेंद पर बनाए 20 रन

आप भी यह जानकर दंग रह गए होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। पर कहते हैं ना कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसलिए इस खेल में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह कारनामा आॅस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस बर्ट ने संभव किया था। उन्होंने असंभव से लगने वाले इस कार्य को संभव बनाते हुए अविश्वसनीय बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। उन्होंने बिग बैश लीग टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेन की तरफ से खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज क्लिन मैकाय की गेंद पर 1 गेंद पर कुल 20 रन बटोरे थे। ट्रेविस बर्ट ने क्लिन मैकाय के ओवर के चौथी गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया। अगली दो गेंदों पर भी उन्होंने सिक्स लगाया। दरअसल मैकाय द्वारा डाली गई उन दोनों गेंदें को अंपायर ने नोबॉल करार दिया था, क्योंकि मकै ने ये गेंद बल्लेबाज की कमर की तय उंचाई से उपर डाली थी। गेंद के ज्यादा उंचाई होने के बावजूद बल्लेबाज ने उन दोनों गेंदों पर छक्के बटोरे। इस प्रकार तीन छक्कों के अलावा 2 रन नोबॉल के रूप में अतिरिक्त रन में जुड़ने से बल्लेबाजी टीम के खाते में कुल 20 रन जुड़े। ऐसी बल्लेबाजी से लक्ष्य का पीछे करने वाली होबार्ट हरिकेन को टीम को काफी मदद मिली। आप भी देखिए यह विश्वसनीय बल्लेबाजी

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications