IPL 2018: खिलाड़ियों की बेस प्राइस का हुआ ऐलान

आईपीएल 2018 की नीलामी के लिए 36 खिलाड़ियों ने बेस प्राइज बताई है। इसमें 13 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सभी की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये है। अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये ही होती है। नीलामी इस महीने के अंत में बेंगलुरु में होनी है। इस सूची में आर अश्विन, केएल राहुल, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, राशिद खान, क्रिस लिन, क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैकलम, ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड।

Ad

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ब्रिस्टल में हुए झगड़े की वजह से राष्ट्रीय टीम में नहीं हैं लेकिन आईपीएल में उनकी बेस प्राइस में 2 करोड़ रूपये है। 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में भी कुछ चौंकाने वाले नाम हैं। इनमें हाशिम अमला, जोस बटलर, जो रूट, कुलदीप यादव,कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट आदि है। भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी इसमें शामिल है, वहीँ मोहम्मद सिराज और मनीष पांडे की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये है।

पिछले सीजन में लाजवाब प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी ने अपनी बेस प्राइज 20 लाख रूपये रखी है, वहीँ बेसिल थम्पी ने 30 और क्रुनाल पांड्या की बेस प्राइस 40 लाख रुपये है।

अलग-अलग बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों के नाम:

2 करोड़ रूपये बेस प्राइस - आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, गौतम गंभीर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, कर्ण शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, राशिद खान, पैट कमिंस, जेम्स फ़ॉकनर, जोश हेजलवुड, मिचेल जोनसन, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, कमरन वाइट, इयोन मॉर्गन, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, कोरे एंडरसन, ब्रेंडन मैकलम, क्विंटन डी कॉक, कॉलिन इन्ग्राम, एंजेलो मैथ्यूज, ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड।

1.5 करोड़ रूपये बेस प्राइस - आरोन फिंच, अमित मिश्रा, डेविड मिलर, एविन लेविस, फाफ डू प्लेसी, हैरी गार्ने, हाशिम अमला, जेसन होल्डर, जेसन रॉय, जयदेव उनादकट, जो रूट, जोनी बेयरस्टो, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, केन विलियमसन, कुलदीप यादव, काइल एबोट, लेंडल सिमंस, मार्क वुड, माइकल क्लिंगर, मोइन अली, मोहित शर्मा, मोइसिस हेनरिक्स, नाथन कुल्टर नाइल, नाथन लायन, पीटर हैंड्सकोम्ब, रवि बोपारा, शॉन मार्श, स्टीवन फिन, ट्रेविस हेड, ट्रेंट बोल्ट, वॉशिंगटन सुंदर।

1 करोड़ रूपये बेस प्राइस - एडम जैम्पा, एलेक्स हेल्स, एंड्रू टाई, बेन कटिंग, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस जॉर्डन, डेल स्टेन, डेनियल क्रिस्टन, ड्वेन स्मिथ, जेसन बेहरेनड्रॉफ, जेपी डुमनी, लसिथ मलिंगा, मनीष पांडे, मिचेल मेक्लेनघन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, इमरान ताहिर, मुस्ताफिजुर रहमान, पार्थिव पटेल, पियूष चावला, सैम बिलिंग्स, सैमुएल बद्री, संजू सैमसन, शाकिब अल हसन, शेन वॉटसन, टिम साउदी, टॉम क्युरैन, टाइमल मिल्स, उमेश यादव, विनय कुमार, ऋद्धिमान साहा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications