3 बल्लेबाज जो अपने आईपीएल में एक भी छक्का नहीं लगा पाए

माइकल क्लार्क का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है
माइकल क्लार्क का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है

आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ नए और पुराने खिलाड़ियों को शानदार मौका मिलता है। दोनों ही इस मंच पर खुद को बखूबी निखार सकते हैं। यहाँ से कई नए खिलाड़ी निकले हैं और अपने देशों की राष्ट्रीय टीमों के अहम सदस्य बन गए। इस साल कोरोना के कारण आईपीएल का दूसरा चरण अब यूएई में हो रहा है। आईपीएल के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह रहता है।

रोमांच से भरपूर इस टूर्नामेंट में छक्के भी भरपूर लगते हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी अगर मौका मिलता है, तो वे गेंद को सीमा रेखा से बाहर छह रन के लिए भेजने में कोई संकोच नहीं करते हैं।

क्रिकेट गेल, रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स, आंद्रे रसेल, ऋषभ पन्त जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी छक्के मारकर रन बनाते हैं और दर्शकों का भी खूब मनोरंजन होता है। हैरानी की बात यह है कि इतने ताबड़तोड़ तरीके से रन बनने के बाद भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में कभी छक्का ही नहीं लगाया। तेजी से खेलते हुए बल्लेबाज एक या दो गेंद मिलने पर भी छक्का जड़ देते हैं लेकिन तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्हें काफी गेंदें खेलने का मौका मगर छक्का कभी नहीं लगा पाए। खिलाड़ी को ताबड़तोड़ खेल के लिए आईपीएल के लिए नीलामी में खरीदा जाता है और उम्मीद भी की जाती है कि वह शानदार खेल दिखाएगा। कई बार उम्मीद के अनुसार चीजें नहीं हो पाती और ऐसा ही इन खिलाड़ियों की तरफ से देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अब ये सभी संन्यास भी ले चुके हैं। उनके बारे में ही इस आर्टिकल में जिक्र किया गया है।

आईपीएल में छक्का नहीं लगा पाने वाले बल्लेबाज

माइकल क्लिंगर

इस खिलाड़ी के बल्ले से भी छक्का देखने को नहीं मिला
इस खिलाड़ी के बल्ले से भी छक्का देखने को नहीं मिला

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला की तरफ से खेलने का मौका मिला था। इस सीजन में क्लिंगर को 77 गेंद खेलने का मौका मिला था लेकिन वे एक बार भी गेंद को हवाई रास्ते से दर्शकों में नहीं पहुंचा पाए। इतनी गेंद खेलने के बाद भी छक्का नहीं लगा पाना हैरानी वाली बात है।

माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में हर कोई जानता है
माइकल क्लार्क का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में हर कोई जानता है

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला था। उस सीजन में उन्हें कुल 94 गेंद खेलने का मौका मिला लेकिन वे एक बार भी छक्का नहीं लगा पाए। पंद्रह ओवर से भी ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी छक्का नहीं जड़ पाना हैरान करने वाली बात है। क्लार्क विश्व क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन आईपीएल में छक्का कभी नहीं लगा पाए।

कैलम फर्ग्युसन

फर्ग्युसन ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए आईपीएल में khe
फर्ग्युसन ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए आईपीएल में खेला था

इस कंगारू खिलाड़ी को 2011 और 12 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला। आईपीएल इतिहास में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा गेंद इस बल्लेबाज ने खेली है। 117 गेंद खेलने के बाद भी फर्ग्युसन आईपीएल में कभी छक्का नहीं जड़ पाए। तकरीबन बीस ओवर की गेंदें खेलने के बाद भी छक्का नहीं लगा पाना चौंकाने वाली बात जी कही जाएगी।

Quick Links