3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं 

आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में कई दिग्गज हैं
आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में कई दिग्गज हैं

टी20 क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से खूब छक्के निकलते हैं। छक्के लगाने के मामले में कुछ बल्लेबाज तो ऐसे हैं, जिनकी पहचान ही आसानी से छक्के मारने वाले बल्लेबाज के रूप में होती है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो इतने ज्यादा छक्के तो नहीं लगाते हैं, लेकिन छक्कों के साथ मैच फिनिश करने का माद्दा रखते हैं। धोनी ने आईपीएल (IPL) में भी कई बार यह काम बखूबी किया है।

Ad

महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर में कई बार इस काम का अंजाम दे चुके हैं। ऐसा ही कुछ धोनी ने एक बार फिर गुरुवार को सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में किया। धोनी ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

किसी भी टी20 मैच का 20वां ओवर बहुत ही अहम होता है। इस ओवर में क्रीज़ पर मौजूद बल्लेबाज हमेशा बड़े हिट लगाने की कोशिश करता है। अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही तो उनकी कोशिश इस ओवर में ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाकर एक अच्छा टोटल बनाने की होती है। वहीं चेस करते समय इस ओवर में बल्लेबाज छक्का लगाकर लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करते हैं या फिर जीत के करीब होने पर छक्के के साथ मैच खत्म करने का प्रयास करते हैं। आईपीएल में कई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने का काम किया है और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 बल्लेबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं।

3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं

#3 रोहित शर्मा (23 छक्के)

रोहित शर्मा को बड़े हिट लगाना खासा रास आता है
रोहित शर्मा को बड़े हिट लगाना खासा रास आता है

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रोहित शर्मा जितने सफल वनडे क्रिकेट में हुए हैं, वैसी ही सफलता उन्होंने टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में भी हासिल की है। उन्होंने आईपीएल में वैसे तो खूब छक्के लगाए हैं और इस दौरान उन्होंने 20वें ओवर में भी ताबड़तोड़ छक्के जड़े हैं। रोहित ने आईपीएल में 27 बार 20वां ओवर खेला है और इस दौरान उनके बल्ले से 23 छक्के निकले हैं।

Ad

#2 किरोन पोलार्ड (30 छक्के)

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड बहुत ही खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। पोलार्ड अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखते हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में अंतिम के ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस को कई मुकाबले जितवाए हैं और 20वें ओवर में यह खिलाड़ी और भी अधिक आक्रामक हो जाता है। पोलार्ड ने आईपीएल में 20वें ओवर में छक्का लगाने का कारनामा कई बार किया है। पोलार्ड ने अब तक आईपीएल में 30 बार 20वें ओवर में छक्के लगाने का कारनामा किया है।

Ad

#1 एमएस धोनी (50 छक्के)

एमएस धोनी
एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी छक्के के साथ मैच फिनिश करने को लेकर जाने जाते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल या अन्य कोई टूर्नामेंट इस तरह से मैच को छक्के के साथ फिनिश करने का कारनामा कई बार किया है। कुछ वैसा ही उन्होंने आईपीएल में एक बार फिर से किया। सनराइज़र्स के खिलाफ 20वें ओवर में धोनी ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई तथा आईपीएल में 20वें ओवर में छक्कों के आंकड़े को 50 तक पहुंचाया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications