Most runs for Mumbai in Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट के घरेलू गलियारों में रणजी ट्रॉफी अपने आखिरी मुकाम पर जा पहुंची है। रणजी के रण में इस सीजन विदर्भ और केरल ने फाइनल में कदम रखा। जहां अब इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन के चैंपियन का फैसला होगा। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सेमीफाइनल की जंग में 42 बार की विजेता टीम मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।रणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे जबरदस्त टीमों में से एक मुंबई के खिलाड़ियों ने इस बार भी कमाल का प्रदर्शन किया। उनकी टीम के बल्लेबाजों में कुछ ने कमाल की बल्लेबाजी की। लेकिन इसमें बल्ले से एक खास योगदान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का रहा। जिन्होंने निचले क्रम पर आकर कई बार शानदार पारियां खेली। इसी वजह से शार्दुल मुंबई के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मुंबई के वो 3 बल्लेबाज जिन्होंने इस रणजी सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन।3.श्रेयस अय्यर- 480 रनभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस वक्त चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। इससे पहले उनका बल्ला घरेलू क्रिकेट के रणजी सत्र में भी खूब बोला। इस स्टार खिलाड़ी ने मुंबई के लिए इस रणजी ट्रॉफी के सत्र में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सिर्फ 7 पारियों में 480 रन बनाए। वो मुंबई के लिए रणजी के रण में इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 68.57 की औसत दर्ज की। जिसमें 2 शतक भी जड़े।2.शार्दुल ठाकुर- 505 रनभारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रह चुके शार्दुल ठाकुर की बात होती है। तो इन्हें एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर याद किया जाता है। लेकिन इस खिलाड़ी ने इस बार रणजी ट्रॉफी में बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने पूरे रणजी सीजन के दौरान बल्लेबाजी से काफी रन बनाए। मुंबई के इस स्टार खिलाड़ी ने इस रणजी सीजन के दौरान 9 मैच की 12 पारियों में करीब 42 की औसत से 505 रन बनाए। शार्दुल ने इसमें 1 शतक के साथ ही 3 अर्धशतकीय पारियां खेली।1.सिद्धेश लाड- 602 रनरणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक मुंबई के स्टार बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने इस बार कमाल का प्रदर्शन किया। इस बल्लेबाज ने मुंबई के लिए रनों का अंबार लगाया। जहां उन्होंने इस पूरे सेशन में 7 रणजी मैच खेले। जिसमें उन्होंने 12 पारियों में 60.20 की औसत से 2 शतक और 2 अर्धशतकों के दम पर 602 रन बनाए। वो मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।