भारतीय क्रिकेटर्स की ज़िंदगी पर आधारित बॉलीवुड फ़िल्मों पर एक नज़र

Enter caption

#2 एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

Ad
Enter caption

इस फ़िल्म को नीरज पांडेय ने निर्देशित किया था जिसे साल 2016 में रिलीज़ किया गया था। ये फ़िल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के बैनर तले रुपहले पर्दे पर आई थी। ये मूवी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ज़िदगी पर आधारित है। इस फ़िल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है। इसके अलावा अनुपम खेर, दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और भूमिका चावला ने भी अभिनय किया है।

Ad

ये बायोपिक बनाने का आइडिया सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर और दोस्त अरुण पांडेय को आया था। इस फ़िल्म को दुनियाभर के क़रीब 61 देशों में रिलीज़ किया गया था। मूवी को तमिल, तेलुगू और मराठी में भी डब किया गया था। इस बायोपिक का बजट 104 करोड़ रुपये का था और बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी कमाई करीब 216 करोड़ की हुई थी। समीक्षकों ने इस फ़िल्म को पॉज़िटिव रिव्यू दिए थे और सुशांत के अभिनय को काफ़ी सराहा था।

लेखक- शारिक़ुल होदा

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications