आईपीएल (IPL) ने भारत के साथ दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। हर साल क्रिकेट के चाहने वाले लोग इस टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। अभी हाल में ही इस टी20 लीग का 15वां सीजन खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने आईपीएल का ख़िताब जीतते हुए इतिहास रचा।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में गुजरात ने सीजन के शुरुआत से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। फाइनल मैच में भी गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) को आसानी से हराते हुए आईपीएल का टाइटल जीता था। इस पूरे सीजन के दौरान गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के सभी खिलाड़ियों के बीच एक अच्छा संतुलन बना कर रखा था। जिसके चलते बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हर विभाग में अपना पूरा योगदान दिया और इसी का परिणाम है कि आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली ये टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही।
3 गेंदबाज जिन्होंने IPL 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए
#3 लोकी फर्ग्यूसन - 12 विकेट
![लोकी फर्ग्यूसन (image - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/55c86-16541843453163-1920.jpg 1920w)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन अपनी तेज गति वाली गेंदों के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी फर्ग्यूसन के नाम ही रहा था। गुजरात की ओर से 15वें सत्र में खेलते हुए इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 13 मैचों में 35.58 की औसत से 12 विकेट झटके। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में 30 वर्षीय इस गेंदबाज ने 28 रन खर्च करते हुए चार बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया । जो कि उनका 15वें संस्करण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
#2 राशिद खान - 19 विकेट
![राशिद खान (image - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/411e0-16541843722059-1920.jpg 1920w)
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को गुजरात फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ड्राफ्ट के जरिये अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार था जब ये लेग स्पिनर हैदराबाद की फ्रेंचाइजी को छोड़ कर किसी और टीम का हिस्सा बना। गुजरात की तरफ से खेलते हुए राशिद का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा। इस सीजन में खेले 16 मैचों में इस युवा गेंदबाज ने 22.15 की औसत से 19 बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.59 का रहा।
#1 मोहम्मद शमी - 20 विकेट
![मोहम्मद शमी (image - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/dff2b-16541843922303-1920.jpg 1920w)
आईपीएल 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ की रकम खर्च करते हुए अपने खेमे का हिस्सा बनाया था। शमी गुजरात की ओर से एक प्रमुख गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा बने रहे। 16 मुकाबलों में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 24.40 की औसत से 20 विकेट अपने नाम किये, इस दौरान उन्होंने 8.00 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किये। इस सीजन का उनका इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर तीन विकेट लेने का रहा।